खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रशिक्षण शिविर 1 जुलाई से, बीकानेर के दो साइकिल धावक चयनित
बीकानेर, 22 जून। एशियन रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में भारतीय टीम के चयन हेतु पटियाला में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इसमें बीकानेर के दो साइकिल धावकों का चयन हुआ है।
गुरुदेव साइक्लिंग एकेडमी के रामनाथ आचार्य ने बताया कि अक्टूबर और अगले वर्ष मार्च में एशियन रोड साइक्लिंग सहित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इनके लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। चयन के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 1 जुलाई से 30 अगस्त तक पटियाला में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें बीकानेर के रामेश्वर लाल जाखड़ और बिरमाराम चिग्गा का चयन हुआ है। साइक्लिंग कोच किशन कुमार पुरोहित ने बताया कि राष्ट्रीय प्रशिक्षण में चयन के लिए साइकिल धावकों ने सघन अभ्यास किया। इन साइक्लिस्टों ने भारतीय टीम में चयन के लिए एक सीढी पार कर ली है। साइकिल धावकों की उपलब्धि पर जिला साइक्लिंग संघ के सचिव गौरी शंकर खत्री, श्रवण डूडी, ओमप्रकाश जाट, रामकरण जाट, हरिराम चैधरी, राजूराम, बाबूलाल जाखड़, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के खेल निदेशक यशवंत गहलोत, रामपुरिया लाॅ काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. अनंत नारायण जोशी, क्रीड़ा परिषद प्रशिक्षक श्रवण भांभू, बेसिक महाविद्यालय के रामजी व्यास, सिस्टर निवेदिता महाविद्यालय के रितेश व्यास, धर्माराम जाट ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...