खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
..
👇
25 समाज रत्नों का सम्मान : गंगाराम मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट ने मनाई स्व. गंगाराम 76वीं जयन्ती
👇
👇
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️

बीकानेर 8 जून 2019। स्व. गंगाराम मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा स्व. गंगाराम जी की 76वीं जयन्ती का आयोजन मेघवाल सेवा संस्थान, बी ब्लॉक करणी नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रामलाल परिहार ने कार्यक्रम की शुरूआत में स्वागत भाषण देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाजोत्थान के क्षेत्र में विचार मंथन करना है तथा समाज हित में कार्य करने वाले लोगों की पहचान कर उनके कार्य से समाज के लोगों में प्रेरणा, प्रोत्साहन मिले इस लिए प्रतिभा सम्मान समारोह में 25 समाज रत्नों का सम्मान किया गया तथा इस मंच से वंचित वर्ग के उत्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भूमिका विषय पर मंथन किया गया और आगामी कार्ययोजना का निर्माण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्री मदन गोपाल मेघवाल (पूर्व आईपीएस) ने बताया कि गुणवतापूर्ण शिक्षा से ही समाज का उत्थान सम्भव है तथा शिक्षा के माध्यम से ही वंचित वर्ग को समाज की मुख्य धारा में लाया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती जमना बारूपाल (पूर्व राज्यसभा सदस्य) ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक गतिशीलता बढ़ती है तथा समाज हित में कार्य करने वाले लोगों की जयन्ती का आयोजन कर उनके दिखाए रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलती है उन्होंने बताया कि स्व. गंगाराम मेघवाल ने किसान परिवार में जन्म लेकर खादी, व्यापार-वाणिज्य, शिक्षा, समाज सेवा के क्षेत्र में जो कार्य किये वे आज भी अनुकरणीय है। इस अवसर पर खादी क्षेत्र के श्री इन्दूभूषण गोयल ने बताया कि स्व. गंगाराम मेघवाल ने खादी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए वंचित/शोषित/पीडि़त परिवारों को 70 के दशक में 10 गांवों के लोगों को रोजगार देकर कार्य किया वह आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बताया कि स्व. गंगाराम सादगी और गांधीवादी नेता थे उन्होंने समाज में मूल्यों की स्थापना की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री पी.आर. लील (पूर्व उप महाप्रबंधक बीएसएनएल) ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि विपरीत परिस्थितियों में स्व. गंगाराम मेघवाल ने समाज और देशहित में जो कार्य किये वे किसी चमत्कार से कम नहीं है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री लक्ष्मण जी कड़वासरा ने बताया कि स्व. गंगाराम मेघवाल के कार्यों से आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उन्होंने स्व. गंगाराम मेघवाल के साथ किये समाज और देशहित के कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. रामकिशोर मेहरा ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रामलाल परिहार अपने पिता स्व. गंगाराम मेघवाल के शिक्षा, साहित्य, व्यापार-वाणिज्य, और खादी सम्बध्ां विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं जो हम सब के लिए अनुकरणीय है। इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में मुख्य रूप से सुरेन्द्र कुमार बैरी, मगनलाल पंवार, चुन्नीलाल हाटीला, मोहन कड़ेला, जेठाराम मेघवाल, मांगीलाल भद्रवाल, राजेन्द्र पंवार, राजकुमार हाटीला, एल.आर. बीबान, सीताराम गर्ग, मामराज मेघवाल, मनोज श्रीदेव, सत्यनारायण परिहार, महेन्द्र परिहार प्रमुख है।
स्व. गंगाराम मेघवाल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 250 गणमान्य लोगों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से कृपाराम मेघवाल, सेवाराम मेघवाल, झंवरलाल पन्नू, हरूराम मेघवाल, छगनलाल मेघवाल, पूनमचन्द गोयल, अनिल बरवड़, लालचन्द खुराव, संजय जनागल, कालूराम परिहार, ओमप्रकाश गोदारा, नजमुद्दीन, कमल सुथार, शिशुपाल, सुभाष तंवर, अम्बाराम इणखिया, सोहन कड़ेला, बनवारी लाल गोयल, तिलाराम चौधरी, अशोक शर्मा, पप्पूलाल मेघवाल, भंवरलाल तंवर, भंवरलाल परिहार, अमित देवाला, पन्नालाल प्रेमी, सुषमा बारूपाल, रेखलाल पंवार, लक्ष्मण देवड़ा, लक्ष्मण जनागल, मनोज जनागल, दिनेश, मांगीलाल चंदन, जेठाराम मेघवाल आदि उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों का ट्रस्ट के संरक्षक हजारीमल देवड़ा ने आभार व्यक्त एवं मंच का संचालन रोहिताश कांटिया एवं मदन पटीर ने किया।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️

🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...