खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
एक चिकित्सक बिना बताए तथा दो पैरामेडिकल स्टाॅफ अनुपस्थित,
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने किया देशनोक का निरीक्षण
👇
👇
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️

बीकानेर, 29 मई। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम बुधवार को अचानक देशनोक पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में उन्हें एक चिकित्सक बिना अवकाश स्वीकृत करवाएं और दो पैरामेडिकल स्टाॅफ अनुपस्थित मिले। उन्हांेने कहा कि अनुपस्थित चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाॅफ के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर जिला कलक्टर के समक्ष शिकायते की। उपस्थित लोगों ने जिला कलक्टर को बताया कि अस्पताल में एक्स-रे मशीन है,लेकिन बिना तकनीकी कार्मिक के यह मशीन काम में नहीं आ रही है। बाजार से रोगियों को ज्यादा कीमत पर एक्स-रे करवाना पड़ रहा हैं। उन्होंने एक्स-रे मशीन पर कार्मिक नियुक्त करवाने की बात कही। लोगों ने अस्पताल में गायनिक संबंधित शिकायते भी की। लोगों ने कहा कि अस्पताल में पहुंचने वाली प्रसूताओं को बिना वजह बीकानेर रैफर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बीकानेर अस्पताल में रैफर की गई प्रसूताओं को साधारण डिलेवरी होती है। चिकित्सकों के इस प्रकार के कृत्य से प्रसूताओं और उनके परिजनों को आर्थिक नुकसान के साथ बेवजह परेशान होना पड़ रहा है।
जिला कलक्टर ने अस्पताल के महिला और पुरूष वार्ड,मुख्य मंत्री निःशुल्क दवा वितरण केन्द्र तथा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और उपस्थित चिकित्सकों को अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन प्रसूता की स्थिति जटिल हो,उन्हीं को पीबीएम अस्पताल में रैफर किया जाए। भविष्य में बिना वजह प्रसूता और रोगियों को रैफर किया तो संबंधित डाॅक्टर की जांच करवाई जायेगी।
देशनोक शहर का किया निरीक्षण-जिला कलक्टर ने देशनोक नगर पालिका क्षे़त्र के विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के दौरान टूटी हुई सड़के और पेयजल की समस्या से रूब-रू हुए। उन्होंने आमजन के अभाव-अभियोग सुने और मौके पर अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। वार्ड वासियों ने बताया कि सीवरेज लाइन के जो काम हुए हैं,इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सीवर लाइन के बाद सड़कों का निर्माण नहीं होने से आमजन परेशान हैं। साथ ही वार्ड नम्बर 13 में गत 3 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए वार्डवासी काफी दिक्कत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीवरेज डालते वक्त बीएसएनएल की केबल लाइन टूट गई है,इससे इन्टरनेट की सेवा बाधित हो रही है। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवरेज डालने के साथ-साथ सड़क का निर्माण कार्य करवाया जावे।
जिला कलक्टर के सकारात्मक प्रयास से बच्चे स्कूल में पढे़ंगे-जिला कलक्टर देशनोक के वार्ड नंबर 3 स्थित सांसी बस्ती पहंुचे और बस्ती में निवासित परिवारों से मिले। उन्होंने इस बस्ती के बच्चों की शिक्षा के बारे में बातचीत की। उन्होंने शिक्षा से वंचित 150 बच्चों को इसी सत्र में स्कूल भेजने का मौके पर ही प्रबंध कर दिया। सांसी बस्ती में उन्होंने बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों से बातचीत की।उन्हें बताया गया कि उनके बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र पर जाते हैं। इस पर उन्होंने नगर पालिका देशनो के ओम प्रकाश मूंदड़ा से कहा कि सभी बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाया जाए और सभी बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस बैग और जूतों की व्यवस्था मूंदड़ा द्वारा चलाए जा रहे चैरिटेबल ट्रस्ट से की जाए।
छुआछूत पर हुवे गंभीर ले गए सैलून की दुकान तक
जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम जब देशनोक के वार्ड नंबर 3 में स्थित सांसी बस्ती में गए तो वहां के युवकों ने बताया कि देशनोक में सैलून की दुकानों पर उनकी शेविंग तथा कटिंग नहीं की जाती हैं। इसके लिए हमें बीकानेर जाना पड़ता है। जिला कलेक्टर ने कहा कि आप सैलून की दुकान पहुंचे। मैं वहीं आता हूं। जिला कलेक्टर ने सैलून की दुकान पर जाकर दुकान मालिक को समझाइश करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी व्यक्ति के साथ भेद-भाव करने की शिकायत प्राप्त हुई,आपके विरूद्ध थाने में एफ आई आर दर्ज की जाएगी । उन्होंने अपनी उपस्थिति में ही युवकों को दुकान में बिठाकर उन की कटिंग करवाना प्रारंभ करवाया।
राजस्व रिकॉर्ड को किया जाएगा अपडेट
कुमार पाल गौतम जब देशनोक में विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे,तब आमजन ने कहा कि देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में कितनी भूमि श्रीकरणी माता मंदिर ट्रस्ट की है और कितनी जमीन अराजी राज है ? इस इस बारे में कोई रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से नहीं है । इस पर जिला कलक्टर ने कहा कि सोमवार को तहसीलदार और पटवारियों की एक बैठक जिला मुख्यालय पर कर, राजस्व रिकॉर्ड को दुरुस्त करवाया जायेगा। इसकी एक प्रति ईओ नगर पालिका को उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि का चिन्हीकरण कर, संपूर्ण पैमाईश करवाई जायेगी। इससे आमजन के जरूरत की मुताबिक तथा सामाजिक सरोकार के अन्य कार्य के लिए भूमि के आवंटन की कार्रवाई हो सकेगी।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...