खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏
भ्रूण लिंग परीक्षण की कोई सूचना है तो करिए वाट्सएप : डॉ. समित शर्मा,
स्टेट पीसीपीएनडीटी सेल ने वाट्सएप नम्बर 9799997795 किया जारी,
मुखबिर योजना : इनाम में मिलते हैं 2.5 लाख रूपए
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर : 29 मई, 2019
भ्रूण लिंग परीक्षण की कोई सूचना है तो करिए वाट्सएप : डॉ. समित शर्मा
स्टेट पीसीपीएनडीटी सेल ने वाट्सएप नम्बर 9799997795 किया जारी
मुखबिर योजना : इनाम में मिलते हैं 2.5 लाख रूपए
बीकानेर। अगर आपको आपकी जानकारी में भ्रूण लिंग परीक्षण या कन्या भ्रूण हत्या जैसे कुकृत्य होने की जानकारी है तो इसकी सूचना सरकार को दें। इससे ना सिर्फ बेटियों को गर्भ में बचाने का आत्मिक सुख मिलेगा बल्कि मुखबिर योजना के तहत 2.5 लाख रूपए ईनाम भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग देगा। विभाग के पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने इसके लिए एक व्हाट्सएप नंबर 9799997795 भी जारी कर दिया है जिस पर आप फोटो, विडियो, वॉयस और अन्य दस्तावेज भी भेज सकते हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशिष्ट शासन सचिव एवं मिशन निदेशक डॉ. समित शर्मा ने ये नंबर जारी किए हैं।
सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि पहले की तरह टोल फ्री न. 104 व 108 पर भी सूचना या शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण ने बताया कि ऐसी महत्वपूर्ण सूचना देने वाले मुखबिर की पहचान गुप्त रखी जाती है।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...