खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
/
नवग्रहानुमान : 23 को पहला रुझान बंगाल-बिहार से विपक्ष की आशाएं जगाएगा, उसके बाद विपक्ष को मोदी-सूनामी में स्वयं को तलाशने के योगानुयोग बन पड़ सकते हैं
मतगणना के दिन 23 मई 2019 को सुबह 8 बजे से पहले पहले जो रुझान सामने आएंगे वे पूर्वागामी ग्रहों के प्रभाव से विपक्ष की आशाओं को जगाने वाले होंगे और राज्यों के हिसाब से ये रुझान बंगाल-बिहार के हो सकते हैं। उसके बाद विपक्ष को मोदी-सूनामी में स्वयं को तलाशने के योगानुयोग बन पड़ सकते हैं। नवग्रहों के सदस्य ग्रह की ऊर्ध्वागामी चाल से ऐसा होना संभव है। ग्रह-दशा और दिशा के इस दिन के फलानुफल को मानें तो 23 मई 2019 को सुबह 10:37 बजे के बाद सभी नवग्रहों का प्रभाव मध्य रेखा से उत्तर-पूर्व मुखी प्रतीत हो सकने की प्रबल गति सम्मुख बनेगी। इसके प्रभाव से सम्पूर्ण भारत खंड ऊष्ण किरणों के तेज से सत्ता पक्ष के पूर्णतः अनुकूल बन सकता है। हालांकि राहु क्षेत्र उत्तर शीर्ष पर केन्द्रित होने से स्वाभाविक रूप से केतु क्षेत्र यूपी-बिहार पर शनिश्चर को मंडराने से रोकने लिए ग्रहराज गुरु सूर्य के संग लग्न में विराजित हैं अतः गहमागहमी के बीच स्थिति मंगलमय रह सकेगी।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...