खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
......
......
.....
...
.....
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
......
......
.....
...
.....
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
विश्वसनीय खबर
.
.
.
🙏
. . . .
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर, 22 मई। लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए मतगणना गुरूवार प्रातः 8 बजे
बीकानेर, 22 मई। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने शहर में मुख्य नालों की सफाई कार्य में बाधा बने रहे अतिक्रमणों को सम्बंधित नागरिकों को स्वयं हटाने के लिए कहा है अन्यथा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
गौतम ने बताया कि आगामी मानसून के मद्देनजर शहर में मुख्य नालों की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा मकान, दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण, सड़कें आदि बाधा बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन से भुट्टों का चैराहा, एम एन अस्पताल, राजपूत छात्रावास, रथखाना बारदाना की गली तक, सूरसागर माताजी मंदिर से गर्वमेंट प्रेस रोड, सदर पुलिस थाना से रथखाना बारदाना की गली तक, रथखाना बारदाना की गली से टेसीटोरी समाधि स्थल, श्रीराम हाॅस्पीटल, बच्चा हाॅस्पीटल से होते हुए यातायात पुलिस थाने तक तथा यातायात पुलिस थाने से डुपलेक्स काॅलोनी, शास्त्री नगर नागेणची मंदिर होते हुए वल्लभ गार्डन तक के नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने कहा कि कई स्थानों पर नालों के ऊपर सड़क निर्माण हो जाने के कारण चैम्बर नजर नहीं आ रहे हैं, ऐसे स्थानों पर सम्बंधित विभाग कार्यवाही कर नाले के चैम्बर लोकेट करवाएं अन्यथा कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सदर पुलिस थाने में चैम्बर के ऊपर जब्त किए वाहन रखे होने की सूचना मिली हैं, सम्बंधित अधिकारी इन्हें हटवाने की कार्यवाही करें। रथखाना बारदाना गली में गंगा माता मंदिर का स्टोर रूम चैम्बर के ऊपर स्थित है इसे हटवाने की कार्यवाही अपने स्तर पर करें अन्यथा इसे अतिक्रमण में मानते हुए हटवाया जाएगा। श्री राम अस्पताल से पीबीएम अस्पताल के दरवाजे तक पूर्ण रूप से सीसी सड़क व नाले के दोनों ओर मकान बनाकर अतिक्रमण किया हुआ है इन्हें सम्बंधित खुद ही हटवा लें,अन्यथा कार्यवाही होगी।
गौतम ने बताया कि रानी बाजार पुलिस सांई मेडिकोज के पास वाली गली में पोकलेन मशीन आवागमन में छगन सिंह व फारूख मोहम्मद का मकान नाला सफाई में बाधा उत्पन्न कर रहा है। सम्बंधित व्यक्ति नाला खुला छोड़ने की कार्यवाही करें। साथ ही रानी बाजार पुलिया से डूपलेक्स काॅलोनी से होते हुए नागणेची जी मंदिर तक भी नाला क्षेत्र पर कई लोगों द्वारा अतिक्रमण की सूचना हैं, इस कारण इन क्षेत्रों में सफाई उपकरण नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिला कलक्टर ने कहा कि सम्बंधित क्षेत्रों में रहने वाले गणमान्य नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वयं ही अतिक्रमण हटवा लें अन्यथा प्रशासन द्वारा इस सम्बंध में कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। गौतम ने बताया कि इस सम्बंध में नगर निगम को सर्वे के लिए निर्देश दिए गए थे।
------
अकाल राहत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर, 22 मई। जिला कलक्टर कुमार पाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोतिज हुई बैठक में लघु सीमान्त कृषक योजना सहित अकाल राहत कार्यों की समीक्षा की गई।
गौतम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लघु सीमान्त कृषक सेवा पोर्टल से प्राप्त प्रगति रिपोर्ट की तहसीलवार समीक्षा की, जिसमें उन्हें बताया गया कि बीकानेर जिले में अब तक मात्र 27 हजार 278 लघु सीमान्त कृषकों द्वारा ही आवेदन किया गया है। इस संबंध में जिला कलक्टर ने प्रबंध निदेशक, केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 बीकानेर को निर्देश दिए कि जिले की समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से लघु सीमान्त कृषकों को पोर्टल पर अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने हेतु पे्ररित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभाग को विशेष प्रयास किये जाकर शत प्रतिशत आनॅलाईन आवेदन दर्ज करवाने की बात कही। उन्होंने उप निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, को निर्देश दिए कि जिले के समस्त ई-मित्र केन्द्रों को निर्देशित कर पोर्टल पर अधिक से अधिक लघु सीमान्त कृषकों के आवेदनो को प्राथमिकता से आॅनलाईन दर्ज करावें। इस संबंध में जिले के समस्त तहसीलदार अपने कार्यक्षेत्र मे समस्त कार्यरत पटवारियों एवं ग्राम सेवकों को निर्देशित करें कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लघु सीमान्त कृषकों के शत प्रतिशत आॅनलाईन आवेदन किये जाने हेतु कृषकों को पे्ररित करें। उन्होंने समस्त पटवारी एवं तहसीलदार स्तर पर आवेदनों के सत्यापन एवं ई-हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूर्ण किये जाने के भी निर्देश दिए।
अकाल राहत गतिविधियों के क्रियान्वयन
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में 189 ग्राम अभावग्रस्त घोषित है। वर्तमान में पशु सेवा शिविर का जिले में कोई भी आवेदन स्वीकृति हेतु लम्बित नहीं है। जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग एवं संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप योजना का विस्तृत प्रचार-प्रसार करते हुए अभावग्रस्त ग्रामों में आवश्यकता अनुसार पशु सेवा शिविर संचालन हेतु संबंधित संस्थाओं को प्रोत्साहित कर आवेदन प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें।
पशुसेवा शिविर - जिले में पंजीकृत 131 गौशालाओं को पशुसेवा शिविर घोषित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अभावग्रस्त ग्रामों में जहाॅं पर पंजीकृत गौशाला नहीं है, वहां पर 2000 से कम आबादी वाले ग्रामों में लघु सीमान्त कृषकों द्वारा छोडे़ गये पशुओं हेतु पशु सेवा शिविर ग्राम पंचायत, ग्राम सेवा सहकारी समिति अथवा दु0उ0स0स0 के द्वारा निर्धारित नोम्स के अनुसार स्वीकृति हेतु डीएमआईएस पोर्टल पर आनॅलाईन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने संबंधित तहसीलदार द्वारा प्राप्त आवेदनों की मौका जांच कर अपनी सिफारिशों सहित स्वीकृति हेतु प्रकरण आॅनलाईन जिला कलक्टर को भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले के अभावग्रस्त ग्रामों में अनुदानित चारा डिपो स्वीकृति हेतु निर्धारित संस्थाओं (ग्राम पंचायत, ग्राम सेवा सहकारी समिति अथवा दु0उ0स0स0) द्वारा क्डप्ै पोर्टल पर आनॅलाईन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप योजना का विस्तृत प्रचार-प्रसार करते हुए अभावग्रस्त ग्रामों में आवश्यकता अनुसार अनुदानित चारा डिपो संचालन हेतु संबंधित संस्थाओं को प्रोत्साहित कर आवेदन प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें। इस पर उन्हें संबंधित तहसीलदार/उपखण्ड अधिकारियों ने बताया कि जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध होने के कारण अनुदानित चारा डिपों के संचालन की आवश्यकता नहीं है।
पेयजल आपूर्ति - जिला कलक्टर को वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समीक्षा के दौरान बताया गया कि अभावगस्त ग्रामों में ग्रीष्मकाल में आवश्यकता होने पर टैंकरों द्वारा पेयजल आपूर्ति की स्वीकृति राज्य सरकार से प्राप्त है। अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी ने बताया कि वर्तमान में लूणकरनसर व कोलयत क्षेत्र मे 2-3 ग्रामों में टैंकरों द्वारा जलापूर्ति की आवश्यकता हो सकती है। आवश्यकता होने पर टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जावेगी। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि अभावग्रस्त ग्रामों में ग्रीष्मकाल के दौरान जिन ग्रामों में टैंकरों द्वारा पेयजल आपूर्ति किया जाना अपेक्षित है, उन ग्रामों के प्रस्ताव अविलम्ब भिजवायंे ताकि जिला आपदा प्रबंधन समिति से उनका अनुमोदन करवाया जाकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाये जा सके।
कृषि आदान-अनुदान - बैठक में बताया गया कि खरीफ 2074 एवं 2075 में प्रभावित काश्तकारों को देय कृषि आदान-अनुदान का राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये बजट अनुसार आॅनलाईन भुगतान प्रभावित काश्तकारों के बैंक खातो मे किया जा चुका है। भुगतान से शेष रहे काश्तकारों को बजट प्राप्त होने पर भुगतान किया जायेगा। पूर्व भुगतान प्रक्रिया के दौरान आदान-अनुदान सूचियों में डी-डुप्लीकेशन, आईएफएससी कोड, बैंक खाता संख्या तथा आधार नम्बर आदि में त्रुटियां होने के कारण काश्तकारों के खातों में आदान-अनुदान की राशि आॅनलाईन जमा नहीं हो सकी। इस पर उन्होंने संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया कि कृषि आदान-अनुदान हेतु कृषकवार सूचना आॅनलाईन करते समय यह सुनिश्चित करें कि कृषक का खाता संख्या, आईएफएससीकोड एवं आधार नम्बर तथा देय अनुदान राशि का इन्द्राज सही किया जाए। इन्द्राज उपरान्त पटवारी एवं तहसीलदार द्वारा की गई प्रविष्टि का सत्यापन संबंधित काश्तकार के दस्तावेजों से किया जाना सुनिश्चित करें ।
रबी 2075 वर्ष (2018-19)- बैठक में बताया गया कि जिले मे 14 मार्च 2019 व 16 अप्रैल 2019 को बेमौसमी वर्षा/ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की सूचना जिला कलक्टर (भू0अ0) द्वारा राज्य सरकार को भिजवायी जा चुकी है। इसके अनुसार जिले के 23 ग्रामों में ओलावृष्टि से फसल खराबा हुआ है। इस पर उन्होंने संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिए कि प्रभावित काश्तकारों को देय कृषि आदान-अनुदान हेतु डाटा डीएमआईएस पोर्टल अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें।
समर्थन मूल्य पर गेहॅंू की खरीद - जिले में समर्थन मूल्य पर गेंहूं की खरीद की प्रगति समीक्षा में बताया गया कि सहकारी विभाग के खरीद केन्द्रो पर गेंहूं की आवक कम पायी है, जिसके बाबत उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बीकानेर द्वारा गेंहूॅं के बाजार भाव समर्थन मूल्य के निर्धारित जिन्स के भाव के लगभग समान होने के कारण किसानों द्वारा समर्थन मूल्य के खरीद केन्द्रो पर गेंहूं बेचने कम आए हैं। जिला कलक्टर ने निर्देशित किया गया कि गेंहूं के समर्थन मूल्य का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले इस हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया जावे। उन्होंने समर्थन मूल्य पर चना व सरसों की खरीद की समीक्षा करने पर बताया गया कि जिले के 12 खरीद केन्द्रों पर चने तथा सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है। जिसमंे चने की आवक कम होने पर उप रजिस्ट्रार द्वारा बताया गया कि चने के बाजार भाव 4300-4350 रूपये के आसपास हो जाने से किसानों का खरीद केन्द्रो पर चना बेचने का रूझान कम है। खरीद केन्द्र नापासर एवं नोखा से संबंधित किसानों की शिकायतों के बाबत उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियों को पाबन्द किया गया कि किसानों की समस्याओं तथा शिकायतों का तत्परता से निराकरण करें एवं खरीद संबंधी कार्य में मापदण्डों के अनुसार जिन्स तोली जावे एवं पारदर्शिता बरती जावे। उन्होंने मण्डी में व्यापारियों द्वारा टीन शेडों पर अनाधिकृत किये गये अतिक्रमणों को तुरन्त प्रभाव से हटाने हेतु उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
-----
पूर्व सैनिकों से आवेदन पत्र मांगे
बीकानेर, 22 मई। जनवरी 2016से पूर्व सेवानिवृत हुए सभी जिलों में पंजीकृत पूर्व सैनिकों से उनके सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से ई पीपीओ सीडीए पी इलाहाबाद द्वारा जारी किए जाने के लिए आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर 26 को, जयपुर के सात डॉक्टर देंगे परामर्श
बीकानेर,22 मई। अग्रवाल समाज चेतना समिति एवं संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल जयपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में 26 मई रविवार को बीकानेर में सर्व समाज के हितार्थ निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित अग्रवाल भवन में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगने वाले चिकित्सा शिविर में जयपुर के सात विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं देंगी।
विशेषज्ञ चिकित्सकों में हृदय शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण शर्मा, शिशु हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका मेहता, पेट व उदर रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप वैष्णव, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश खंडेलवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास बोहरा तथा श्वास एवं फेफड़े संबंधी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय सौगानी रोगियों को परामर्श देंगे।
समिति के मंत्री विनोद गोयल ने बताया कि इस मौके पर समिति की ओर से हमेशा की तरह ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, हिमोग्लोबिन की जांचें निःशुल्क की जाएगी। रोगियों को डॉक्टरों की परामर्श के अनुसार दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की जाएगी।
------
अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया
बीकानेर, 22 मई। अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस बुधवार को उप वन संरक्षक कार्यालय प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एम के अग्रवाल संभागीय मुख्य वन संरक्षक ने की । सुबह वन मंडल कार्यालय के मुख्य द्वार से जन-जागरूकता एवं जनचेतना रैली का शुभारम्भ संभागीय मुख्य वन संरक्षक बीकानेर, द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। उन्होंने जैव विविधता के संरक्षण एवं संपोषणीय संवर्धन हेतु संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं द्वारा जैव विविधता संरक्षण के महत्व एवं उपायों के बारे में विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं द्वारा जैव विविधता संरक्षण के महत्व एवं उपायों के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने ‘‘जैव विविधता संरक्षण एवं महत्व’’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया गया। श्रीडूंगर महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर प्रताप सिंह द्वारा बच्चों एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों के समक्ष एक वृत्तचित्र प्रदर्शित की गई जिसके माध्यम से जैव विविधता दिवस के ध्यये वाक्य हमारी जैव विविधता, हमारा भोजन, हमारा स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
संचालन रघुवीर सिंह राठौड ने किया। कार्यक्रम मंे मदन सिंह चारण सहायक वन संरक्षक ने सहयोग किया। उप वन संरक्षक ने अधिकारियों कार्मिकों एवं बच्चों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, मण्डल मुख्यालय पर हुआ आयोजन-
विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, मण्डल मुख्यालय बीकानेर द्वारा राजकीय सेठ भैरूदान करनानी बालिका माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को नेशनल ग्रीन कोर के तहत विश्व जैव विविधता दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बीकानेर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मानमहेन्द्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ में गंगाशहर स्काउट स्थानीय संघ के प्रधान भवानीशंकर जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
भाटी ने कहा कि धरती पर विभिन्न प्रकार की प्रजातियां पाई जाती है जिनका संरक्षण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। सभी प्रजातियों के मध्य एक पारिस्तथिक तंत्र काम करता है, जो कि एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। उसमें बदलाव जीवन में असंतुलन लाता है। हमारी संस्कृति और हमारे लोक व्यवहार में जैव विविधता को बचाये रखने का की कार्यप्रणाली स्वतः निहित है। हम अगर हमारी भारतीय संस्कृति का सही मायने में संरक्षण करे तो प्रकृति हमें भरपुर सहयोग करेगी।
भवानी जोशी ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए जिससे की ग्लोबल वार्मिग में कमी आयें। सभी प्रकार जीव जन्तुओं को उनके लिये उचित वातावरण मिलना चाहिए। रोवर स्काउट अविनाश एवं स्काउटर विजयकृष्ण शर्मा ने जैव विविधता पर अपने विचार रखे। रोवर अविनाश ने बताया की भारत में जैवविविधता के तीन हाॅट स्पाॅट है जहाॅं जैव विविधता बहुतायत है, हमें उनका संरक्षण करना चाहिये।
इससे पूर्व सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस बार संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्तर पर जैव विविधता दिवस की थीम हमारी जैव विविधता, हमारा भोजन, हमारा स्वास्थ रखी गई है। विधार्थियों से इसके प्रति सजग होने की बहुत अपेक्षा है।
शिविर में विभिन्न प्रशिक्षण यथा सिलाई, मेहन्दी, नृत्य, कम्प्यूटर, सौन्दर्य प्रसाधन, इंग्लिश स्पोकन, आत्मरक्षा साजसज्जा पंेटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 11 मई से 15 जून तक संचालित इस कौशल विकास शिविर में समय समय पर भम्रण, दिवसों का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओ, दिवसों, उत्सवों, आदि का आयोजन भी किया जा रहा है।
एसकेआरएयूः कृषि वैज्ञानिकों ने किया बाजरा उत्पादन वृद्धि की संभावनाओं पर मंथन
बीकानेर, 22 मई। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केन्द्र में बुधवार को देश के विभिन्न क्षेत्रों के कृषि वैज्ञानिकों ने बाजरा उत्पादन वृद्धि के संबंध में मंथन किया।
उद्घाटन सत्र की अतिविशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय समन्वित बाजरा अनसुंधान परिषद-आइसीएआर जोधपुर की परियोजना समन्वयक डाॅ. सी. तारा सत्यवती थी। उन्होंने कहा कि बाजरा, भारत की महत्त्वपूर्ण खाद्यान्न फसल है। मोटे अनाजों में बाजरे की उत्पादन क्षमता सर्वाधिक है। पश्चिमी राजस्थान के दृष्टिकोण से भी यह महत्त्वपूर्ण फसल है। जोन-ए1 क्षेत्र में बाजरा बुवाई का 40 प्रतिशत क्षेत्र है। इतने भूभाग के अनुसार गुणवत्तायुक्त बाजरा उत्पादन हो, कृषि वैज्ञानिक इस दिशा में कार्य करें।
एसकेआरएयू के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने कहा कि राजस्थान की विषम परिस्थितियों में अच्छी उपज देने के साथ बाजरा पशुधन के चारे का महत्त्वपूर्ण स्त्रोत है। इसे ध्यान रखते हुए बाजरा से पशु पोषण की संभावनाओं से संबंधित ‘पायलेट प्रोजेक्ट’ प्रारम्भ किया जा सकता है। उन्होंने बाजरा उत्पादन एवं गुणवत्ता वृद्धि के लिए योजनाबद्ध कार्य करने की आवश्यकता जताई तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
इससे पहले अतिथियों मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डाॅ. एस. एल. गोदारा ने केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी दी तथा शुष्क क्षेत्र के मद्देनजर जैसलमेर अथवा बाड़मेर क्षेत्र में एक और अनुसंधान केन्द्र स्थापित करने की मांग रखी।
केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. पी. एस. शेखावत ने आभार जताया। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों के 14 विश्वविद्यालयों के कृषि वैज्ञानिकों ने भागीदारी निभाई। दूसरे सत्र में 10 कृषि वैज्ञानिकों ने बाजरा उत्पादन से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया। दिनभर में कुल 4 सत्र आयोजित हुए। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. चित्रा हैनरी ने किया। इस अवसर पर प्रसार शिक्षा निदेशक डाॅ. एस. के. शर्मा, आइएबीएम निदेशक डाॅ. एन. के. शर्मा सहित विभिन्न डीन, डायरेक्टर, शैक्षणिक-अशैक्षणिक स्टाफ सदस्य, आइसीएआर के वैज्ञानिक तथा कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात् अतिथियों ने कृषि अनुसंधान केन्द्र परिसर में पौधारोपण किया।
🙏
. . . .
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
माहेश्वरी समाज की डायरेक्ट्री परम पूज्य राष्ट्रीय संत व कथावाचक रमेश भाई ओझा को की भेंट
मुंबई। बीकानेर माहेश्वरी समाज की पारिवारिक एवं व्यापारिक निर्देशिका जो कि माहेश्वरी सभा द्वारा बनाई गई है, आज सभा के मंत्री व संपादक मंडल सदस्य रघुवीर झँवर के द्वारा परमपूज्य राष्ट्रीय संत श्री रमेश भाई जी ओझा से मुंबई में मुलाकात कर इसकी प्रति भेंट की गई।
माहेश्वरी सभा के अधयक्ष गोपीकिशन पेड़ीवाल ने बताया कि इस निर्देशिका के प्रथम पृष्ठ पर श्री रमेश भाई जी ओझा (भाईश्री) द्वारा आशीर्वचन दिए गए थे। समाज को एकजुट रखने व व्यापार के विस्तार में उपयोगी यह निर्देशिका पाकर संत शिरोमणी अत्यंत खुश हुए।
गौतम ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा
8 बजे से प्रारम्भ होगी मतगणना, सभी इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश
8 बजे से प्रारम्भ होगी मतगणना, सभी इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश
बीकानेर, 22 मई। लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए मतगणना गुरूवार प्रातः 8 बजे
पाॅलिटेक्निक काॅलेज में प्रारम्भ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने बुधवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण कर समस्त तैयारियों का जायजा लिया। गौतम ने बताया कि मतगणना के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से गणना प्रक्रिया संपादित की जाएगी। ईवीएम सुरक्षित रूप से स्ट्राॅग रूम में रखी हुई है। सुबह सात बजे स्ट्राॅंग रूम अभ्यर्थियों व उनके अभिकर्ताओं के समक्ष खोले जाएंगे। इसके बाद पोस्टल बैलेट की गणना होगी। सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद ईटीपीबीएस के जरिए सेवा नियोजित मतदाताओं से प्राप्त मतपत्रों की गणना की जाएगी। इसके बाद 8.30 बजे से ईवीएम की गणना प्रारम्भ होगी। मतगणना हाॅल में सभी गणना टेबलों पर पूर्व का राउण्ड पूर्ण होने पर ही अगला राउण्ड प्रारम्भ किया जाएगा। टेबल वाइज परिणाम मतगणना स्थल पर लगाए गए बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। मतगणना की राउण्ड वाइज सूचना जेनेसिस एवं राज इलेक्शन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीकानेर संसदीय क्षेत्र में 6 मई को हुए मतदान में 59.24 प्रतिशत मतदाताओं ने मत प्रयोग किया।
गौतम ने बताया कि रेण्डम तरीके से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 5 ईवीएम व वीवीपैट पर्चियों को मिलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धारा 144 के तहत बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के विजय जुलूस आदि पर प्रतिबंध रहेगा। हथियार लेकर व उद्वेलित करने वाले भाषण, भाषा का प्रयोग करना भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना के दौरान पाॅलिटेक्निक काॅलेज में त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बिना फ्रिस्किंग, प्रवेश पास के किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मतगणना में नियोजित होने वाले कार्मिक सुबह 6 बजे पास के साथ अपनी उपस्थिति मतगणना स्थल पर देंगे। कार्मिक पाॅलिटेक्निक काॅलेज के मुख्य द्वार से प्रवेश कर सकेंगे।
मीडिया सेंटर में मिलेगा प्रेस प्रतिनिधियों को प्रवेश
गौतम ने मतगणना स्थल पर बने मीडिया सेंटर का अवलोकन किया तथा बताया कि मीडिया सेंटर में टेलीफोन व डाटा कम्यूनिकेशन नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि उपनिदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विकास हर्ष समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। मीडिया सेंटर में प्रवेश के लिए मीडिया कर्मियों को पास जारी कर दिए गए है।
मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित
गौतम ने बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल, कोर्डलेस व वायरलेस सेट आदि पर प्रतिबंध रहेगा।
मतगणना स्थल पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त-जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने एक आदेश जारी कर मतगणना दिवस को मतगणना स्थल पर और शहर में शान्ति एवं कानून व्यवस्था संधारण के लिए 6 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर विकास न्यास सचिव सुनीता चैधरी को पाॅलीटेक्निक काॅलेज के मतगणना परिसर के अन्दर (भू-तल का क्षेत्र), जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर को मतगणना परिसर के अन्दर (प्रथम-तल का क्षेत्र), स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ताज मोहम्मद को पाॅलीटेक्निक काॅलेज की चार दीवारी के अन्दर एवं प्रत्याशियों के एजेन्ट के प्रवेश द्वार पर, उपखण्ड अधिकारी छत्तरगढ़ सीता शर्मा को पाॅलीटेक्निक काॅलेज की चार दीवारी के बाहरी हिस्से पर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नरेन्द्रपाल सिंह को बीकानेर शहर के समस्त क्षेत्र के लिए तथा अतिरिक्त निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) रचना भाटिया को रिजर्व मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
-----
नालों के ऊपर अवैध निर्माण स्वयं हटाएं, नहीं तो होगी कार्यवाही
नाला सफाई कार्यवाही में कोई बाधा नहीं होगी बर्दाश्त
गौतम ने बताया कि रेण्डम तरीके से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 5 ईवीएम व वीवीपैट पर्चियों को मिलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धारा 144 के तहत बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के विजय जुलूस आदि पर प्रतिबंध रहेगा। हथियार लेकर व उद्वेलित करने वाले भाषण, भाषा का प्रयोग करना भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना के दौरान पाॅलिटेक्निक काॅलेज में त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बिना फ्रिस्किंग, प्रवेश पास के किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मतगणना में नियोजित होने वाले कार्मिक सुबह 6 बजे पास के साथ अपनी उपस्थिति मतगणना स्थल पर देंगे। कार्मिक पाॅलिटेक्निक काॅलेज के मुख्य द्वार से प्रवेश कर सकेंगे।
मीडिया सेंटर में मिलेगा प्रेस प्रतिनिधियों को प्रवेश
गौतम ने मतगणना स्थल पर बने मीडिया सेंटर का अवलोकन किया तथा बताया कि मीडिया सेंटर में टेलीफोन व डाटा कम्यूनिकेशन नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि उपनिदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विकास हर्ष समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। मीडिया सेंटर में प्रवेश के लिए मीडिया कर्मियों को पास जारी कर दिए गए है।
मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित
गौतम ने बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल, कोर्डलेस व वायरलेस सेट आदि पर प्रतिबंध रहेगा।
मतगणना स्थल पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त-जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने एक आदेश जारी कर मतगणना दिवस को मतगणना स्थल पर और शहर में शान्ति एवं कानून व्यवस्था संधारण के लिए 6 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर विकास न्यास सचिव सुनीता चैधरी को पाॅलीटेक्निक काॅलेज के मतगणना परिसर के अन्दर (भू-तल का क्षेत्र), जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर को मतगणना परिसर के अन्दर (प्रथम-तल का क्षेत्र), स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ताज मोहम्मद को पाॅलीटेक्निक काॅलेज की चार दीवारी के अन्दर एवं प्रत्याशियों के एजेन्ट के प्रवेश द्वार पर, उपखण्ड अधिकारी छत्तरगढ़ सीता शर्मा को पाॅलीटेक्निक काॅलेज की चार दीवारी के बाहरी हिस्से पर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नरेन्द्रपाल सिंह को बीकानेर शहर के समस्त क्षेत्र के लिए तथा अतिरिक्त निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) रचना भाटिया को रिजर्व मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
-----
नालों के ऊपर अवैध निर्माण स्वयं हटाएं, नहीं तो होगी कार्यवाही
नाला सफाई कार्यवाही में कोई बाधा नहीं होगी बर्दाश्त
बीकानेर, 22 मई। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने शहर में मुख्य नालों की सफाई कार्य में बाधा बने रहे अतिक्रमणों को सम्बंधित नागरिकों को स्वयं हटाने के लिए कहा है अन्यथा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
गौतम ने बताया कि आगामी मानसून के मद्देनजर शहर में मुख्य नालों की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा मकान, दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण, सड़कें आदि बाधा बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन से भुट्टों का चैराहा, एम एन अस्पताल, राजपूत छात्रावास, रथखाना बारदाना की गली तक, सूरसागर माताजी मंदिर से गर्वमेंट प्रेस रोड, सदर पुलिस थाना से रथखाना बारदाना की गली तक, रथखाना बारदाना की गली से टेसीटोरी समाधि स्थल, श्रीराम हाॅस्पीटल, बच्चा हाॅस्पीटल से होते हुए यातायात पुलिस थाने तक तथा यातायात पुलिस थाने से डुपलेक्स काॅलोनी, शास्त्री नगर नागेणची मंदिर होते हुए वल्लभ गार्डन तक के नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने कहा कि कई स्थानों पर नालों के ऊपर सड़क निर्माण हो जाने के कारण चैम्बर नजर नहीं आ रहे हैं, ऐसे स्थानों पर सम्बंधित विभाग कार्यवाही कर नाले के चैम्बर लोकेट करवाएं अन्यथा कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सदर पुलिस थाने में चैम्बर के ऊपर जब्त किए वाहन रखे होने की सूचना मिली हैं, सम्बंधित अधिकारी इन्हें हटवाने की कार्यवाही करें। रथखाना बारदाना गली में गंगा माता मंदिर का स्टोर रूम चैम्बर के ऊपर स्थित है इसे हटवाने की कार्यवाही अपने स्तर पर करें अन्यथा इसे अतिक्रमण में मानते हुए हटवाया जाएगा। श्री राम अस्पताल से पीबीएम अस्पताल के दरवाजे तक पूर्ण रूप से सीसी सड़क व नाले के दोनों ओर मकान बनाकर अतिक्रमण किया हुआ है इन्हें सम्बंधित खुद ही हटवा लें,अन्यथा कार्यवाही होगी।
गौतम ने बताया कि रानी बाजार पुलिस सांई मेडिकोज के पास वाली गली में पोकलेन मशीन आवागमन में छगन सिंह व फारूख मोहम्मद का मकान नाला सफाई में बाधा उत्पन्न कर रहा है। सम्बंधित व्यक्ति नाला खुला छोड़ने की कार्यवाही करें। साथ ही रानी बाजार पुलिया से डूपलेक्स काॅलोनी से होते हुए नागणेची जी मंदिर तक भी नाला क्षेत्र पर कई लोगों द्वारा अतिक्रमण की सूचना हैं, इस कारण इन क्षेत्रों में सफाई उपकरण नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिला कलक्टर ने कहा कि सम्बंधित क्षेत्रों में रहने वाले गणमान्य नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वयं ही अतिक्रमण हटवा लें अन्यथा प्रशासन द्वारा इस सम्बंध में कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। गौतम ने बताया कि इस सम्बंध में नगर निगम को सर्वे के लिए निर्देश दिए गए थे।
------
अकाल राहत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर, 22 मई। जिला कलक्टर कुमार पाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोतिज हुई बैठक में लघु सीमान्त कृषक योजना सहित अकाल राहत कार्यों की समीक्षा की गई।
गौतम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लघु सीमान्त कृषक सेवा पोर्टल से प्राप्त प्रगति रिपोर्ट की तहसीलवार समीक्षा की, जिसमें उन्हें बताया गया कि बीकानेर जिले में अब तक मात्र 27 हजार 278 लघु सीमान्त कृषकों द्वारा ही आवेदन किया गया है। इस संबंध में जिला कलक्टर ने प्रबंध निदेशक, केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 बीकानेर को निर्देश दिए कि जिले की समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से लघु सीमान्त कृषकों को पोर्टल पर अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने हेतु पे्ररित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभाग को विशेष प्रयास किये जाकर शत प्रतिशत आनॅलाईन आवेदन दर्ज करवाने की बात कही। उन्होंने उप निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, को निर्देश दिए कि जिले के समस्त ई-मित्र केन्द्रों को निर्देशित कर पोर्टल पर अधिक से अधिक लघु सीमान्त कृषकों के आवेदनो को प्राथमिकता से आॅनलाईन दर्ज करावें। इस संबंध में जिले के समस्त तहसीलदार अपने कार्यक्षेत्र मे समस्त कार्यरत पटवारियों एवं ग्राम सेवकों को निर्देशित करें कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लघु सीमान्त कृषकों के शत प्रतिशत आॅनलाईन आवेदन किये जाने हेतु कृषकों को पे्ररित करें। उन्होंने समस्त पटवारी एवं तहसीलदार स्तर पर आवेदनों के सत्यापन एवं ई-हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूर्ण किये जाने के भी निर्देश दिए।
अकाल राहत गतिविधियों के क्रियान्वयन
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में 189 ग्राम अभावग्रस्त घोषित है। वर्तमान में पशु सेवा शिविर का जिले में कोई भी आवेदन स्वीकृति हेतु लम्बित नहीं है। जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग एवं संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप योजना का विस्तृत प्रचार-प्रसार करते हुए अभावग्रस्त ग्रामों में आवश्यकता अनुसार पशु सेवा शिविर संचालन हेतु संबंधित संस्थाओं को प्रोत्साहित कर आवेदन प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें।
पशुसेवा शिविर - जिले में पंजीकृत 131 गौशालाओं को पशुसेवा शिविर घोषित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अभावग्रस्त ग्रामों में जहाॅं पर पंजीकृत गौशाला नहीं है, वहां पर 2000 से कम आबादी वाले ग्रामों में लघु सीमान्त कृषकों द्वारा छोडे़ गये पशुओं हेतु पशु सेवा शिविर ग्राम पंचायत, ग्राम सेवा सहकारी समिति अथवा दु0उ0स0स0 के द्वारा निर्धारित नोम्स के अनुसार स्वीकृति हेतु डीएमआईएस पोर्टल पर आनॅलाईन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने संबंधित तहसीलदार द्वारा प्राप्त आवेदनों की मौका जांच कर अपनी सिफारिशों सहित स्वीकृति हेतु प्रकरण आॅनलाईन जिला कलक्टर को भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले के अभावग्रस्त ग्रामों में अनुदानित चारा डिपो स्वीकृति हेतु निर्धारित संस्थाओं (ग्राम पंचायत, ग्राम सेवा सहकारी समिति अथवा दु0उ0स0स0) द्वारा क्डप्ै पोर्टल पर आनॅलाईन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप योजना का विस्तृत प्रचार-प्रसार करते हुए अभावग्रस्त ग्रामों में आवश्यकता अनुसार अनुदानित चारा डिपो संचालन हेतु संबंधित संस्थाओं को प्रोत्साहित कर आवेदन प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें। इस पर उन्हें संबंधित तहसीलदार/उपखण्ड अधिकारियों ने बताया कि जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध होने के कारण अनुदानित चारा डिपों के संचालन की आवश्यकता नहीं है।
पेयजल आपूर्ति - जिला कलक्टर को वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समीक्षा के दौरान बताया गया कि अभावगस्त ग्रामों में ग्रीष्मकाल में आवश्यकता होने पर टैंकरों द्वारा पेयजल आपूर्ति की स्वीकृति राज्य सरकार से प्राप्त है। अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी ने बताया कि वर्तमान में लूणकरनसर व कोलयत क्षेत्र मे 2-3 ग्रामों में टैंकरों द्वारा जलापूर्ति की आवश्यकता हो सकती है। आवश्यकता होने पर टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जावेगी। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि अभावग्रस्त ग्रामों में ग्रीष्मकाल के दौरान जिन ग्रामों में टैंकरों द्वारा पेयजल आपूर्ति किया जाना अपेक्षित है, उन ग्रामों के प्रस्ताव अविलम्ब भिजवायंे ताकि जिला आपदा प्रबंधन समिति से उनका अनुमोदन करवाया जाकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाये जा सके।
कृषि आदान-अनुदान - बैठक में बताया गया कि खरीफ 2074 एवं 2075 में प्रभावित काश्तकारों को देय कृषि आदान-अनुदान का राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये बजट अनुसार आॅनलाईन भुगतान प्रभावित काश्तकारों के बैंक खातो मे किया जा चुका है। भुगतान से शेष रहे काश्तकारों को बजट प्राप्त होने पर भुगतान किया जायेगा। पूर्व भुगतान प्रक्रिया के दौरान आदान-अनुदान सूचियों में डी-डुप्लीकेशन, आईएफएससी कोड, बैंक खाता संख्या तथा आधार नम्बर आदि में त्रुटियां होने के कारण काश्तकारों के खातों में आदान-अनुदान की राशि आॅनलाईन जमा नहीं हो सकी। इस पर उन्होंने संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया कि कृषि आदान-अनुदान हेतु कृषकवार सूचना आॅनलाईन करते समय यह सुनिश्चित करें कि कृषक का खाता संख्या, आईएफएससीकोड एवं आधार नम्बर तथा देय अनुदान राशि का इन्द्राज सही किया जाए। इन्द्राज उपरान्त पटवारी एवं तहसीलदार द्वारा की गई प्रविष्टि का सत्यापन संबंधित काश्तकार के दस्तावेजों से किया जाना सुनिश्चित करें ।
रबी 2075 वर्ष (2018-19)- बैठक में बताया गया कि जिले मे 14 मार्च 2019 व 16 अप्रैल 2019 को बेमौसमी वर्षा/ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की सूचना जिला कलक्टर (भू0अ0) द्वारा राज्य सरकार को भिजवायी जा चुकी है। इसके अनुसार जिले के 23 ग्रामों में ओलावृष्टि से फसल खराबा हुआ है। इस पर उन्होंने संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिए कि प्रभावित काश्तकारों को देय कृषि आदान-अनुदान हेतु डाटा डीएमआईएस पोर्टल अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें।
समर्थन मूल्य पर गेहॅंू की खरीद - जिले में समर्थन मूल्य पर गेंहूं की खरीद की प्रगति समीक्षा में बताया गया कि सहकारी विभाग के खरीद केन्द्रो पर गेंहूं की आवक कम पायी है, जिसके बाबत उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बीकानेर द्वारा गेंहूॅं के बाजार भाव समर्थन मूल्य के निर्धारित जिन्स के भाव के लगभग समान होने के कारण किसानों द्वारा समर्थन मूल्य के खरीद केन्द्रो पर गेंहूं बेचने कम आए हैं। जिला कलक्टर ने निर्देशित किया गया कि गेंहूं के समर्थन मूल्य का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले इस हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया जावे। उन्होंने समर्थन मूल्य पर चना व सरसों की खरीद की समीक्षा करने पर बताया गया कि जिले के 12 खरीद केन्द्रों पर चने तथा सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है। जिसमंे चने की आवक कम होने पर उप रजिस्ट्रार द्वारा बताया गया कि चने के बाजार भाव 4300-4350 रूपये के आसपास हो जाने से किसानों का खरीद केन्द्रो पर चना बेचने का रूझान कम है। खरीद केन्द्र नापासर एवं नोखा से संबंधित किसानों की शिकायतों के बाबत उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियों को पाबन्द किया गया कि किसानों की समस्याओं तथा शिकायतों का तत्परता से निराकरण करें एवं खरीद संबंधी कार्य में मापदण्डों के अनुसार जिन्स तोली जावे एवं पारदर्शिता बरती जावे। उन्होंने मण्डी में व्यापारियों द्वारा टीन शेडों पर अनाधिकृत किये गये अतिक्रमणों को तुरन्त प्रभाव से हटाने हेतु उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
-----
पूर्व सैनिकों से आवेदन पत्र मांगे
बीकानेर, 22 मई। जनवरी 2016से पूर्व सेवानिवृत हुए सभी जिलों में पंजीकृत पूर्व सैनिकों से उनके सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से ई पीपीओ सीडीए पी इलाहाबाद द्वारा जारी किए जाने के लिए आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी एस राठौड़ ने बताया कि इस हेतु सम्बंधित रिकाॅर्ड कार्यालयों द्वारा पूर्व सैनिको को ई मेल द्वारा भी सूचना भेजी जा रही है, जिसमें उनसे उनके पी पी ओ बैंक डिटेल्स, पूर्व सैनिक, का व उसकी पत्नी के पेन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर एवं ई मेल आईडी आदि की जानकारी मांगी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन पूर्व सैनिक पेंशनरों के पास रिकाॅर्ड कार्यालय से मैसेज नहीं आया है। वे अपने सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से भी अपना आवेदन इन दस्तावेज के साथ सम्बंधित रिकाॅर्ड कार्यालयों को भेज सकते हैं।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर 26 को, जयपुर के सात डॉक्टर देंगे परामर्श
बीकानेर,22 मई। अग्रवाल समाज चेतना समिति एवं संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल जयपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में 26 मई रविवार को बीकानेर में सर्व समाज के हितार्थ निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित अग्रवाल भवन में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगने वाले चिकित्सा शिविर में जयपुर के सात विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं देंगी।
विशेषज्ञ चिकित्सकों में हृदय शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण शर्मा, शिशु हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका मेहता, पेट व उदर रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप वैष्णव, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश खंडेलवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास बोहरा तथा श्वास एवं फेफड़े संबंधी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय सौगानी रोगियों को परामर्श देंगे।
समिति के मंत्री विनोद गोयल ने बताया कि इस मौके पर समिति की ओर से हमेशा की तरह ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, हिमोग्लोबिन की जांचें निःशुल्क की जाएगी। रोगियों को डॉक्टरों की परामर्श के अनुसार दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की जाएगी।
------
अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया
बीकानेर, 22 मई। अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस बुधवार को उप वन संरक्षक कार्यालय प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एम के अग्रवाल संभागीय मुख्य वन संरक्षक ने की । सुबह वन मंडल कार्यालय के मुख्य द्वार से जन-जागरूकता एवं जनचेतना रैली का शुभारम्भ संभागीय मुख्य वन संरक्षक बीकानेर, द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। उन्होंने जैव विविधता के संरक्षण एवं संपोषणीय संवर्धन हेतु संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं द्वारा जैव विविधता संरक्षण के महत्व एवं उपायों के बारे में विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं द्वारा जैव विविधता संरक्षण के महत्व एवं उपायों के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने ‘‘जैव विविधता संरक्षण एवं महत्व’’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया गया। श्रीडूंगर महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर प्रताप सिंह द्वारा बच्चों एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों के समक्ष एक वृत्तचित्र प्रदर्शित की गई जिसके माध्यम से जैव विविधता दिवस के ध्यये वाक्य हमारी जैव विविधता, हमारा भोजन, हमारा स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
संचालन रघुवीर सिंह राठौड ने किया। कार्यक्रम मंे मदन सिंह चारण सहायक वन संरक्षक ने सहयोग किया। उप वन संरक्षक ने अधिकारियों कार्मिकों एवं बच्चों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, मण्डल मुख्यालय पर हुआ आयोजन-
विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, मण्डल मुख्यालय बीकानेर द्वारा राजकीय सेठ भैरूदान करनानी बालिका माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को नेशनल ग्रीन कोर के तहत विश्व जैव विविधता दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बीकानेर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मानमहेन्द्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ में गंगाशहर स्काउट स्थानीय संघ के प्रधान भवानीशंकर जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
भाटी ने कहा कि धरती पर विभिन्न प्रकार की प्रजातियां पाई जाती है जिनका संरक्षण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। सभी प्रजातियों के मध्य एक पारिस्तथिक तंत्र काम करता है, जो कि एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। उसमें बदलाव जीवन में असंतुलन लाता है। हमारी संस्कृति और हमारे लोक व्यवहार में जैव विविधता को बचाये रखने का की कार्यप्रणाली स्वतः निहित है। हम अगर हमारी भारतीय संस्कृति का सही मायने में संरक्षण करे तो प्रकृति हमें भरपुर सहयोग करेगी।
भवानी जोशी ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए जिससे की ग्लोबल वार्मिग में कमी आयें। सभी प्रकार जीव जन्तुओं को उनके लिये उचित वातावरण मिलना चाहिए। रोवर स्काउट अविनाश एवं स्काउटर विजयकृष्ण शर्मा ने जैव विविधता पर अपने विचार रखे। रोवर अविनाश ने बताया की भारत में जैवविविधता के तीन हाॅट स्पाॅट है जहाॅं जैव विविधता बहुतायत है, हमें उनका संरक्षण करना चाहिये।
इससे पूर्व सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस बार संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्तर पर जैव विविधता दिवस की थीम हमारी जैव विविधता, हमारा भोजन, हमारा स्वास्थ रखी गई है। विधार्थियों से इसके प्रति सजग होने की बहुत अपेक्षा है।
शिविर में विभिन्न प्रशिक्षण यथा सिलाई, मेहन्दी, नृत्य, कम्प्यूटर, सौन्दर्य प्रसाधन, इंग्लिश स्पोकन, आत्मरक्षा साजसज्जा पंेटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 11 मई से 15 जून तक संचालित इस कौशल विकास शिविर में समय समय पर भम्रण, दिवसों का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओ, दिवसों, उत्सवों, आदि का आयोजन भी किया जा रहा है।
एसकेआरएयूः कृषि वैज्ञानिकों ने किया बाजरा उत्पादन वृद्धि की संभावनाओं पर मंथन
बीकानेर, 22 मई। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केन्द्र में बुधवार को देश के विभिन्न क्षेत्रों के कृषि वैज्ञानिकों ने बाजरा उत्पादन वृद्धि के संबंध में मंथन किया।
उद्घाटन सत्र की अतिविशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय समन्वित बाजरा अनसुंधान परिषद-आइसीएआर जोधपुर की परियोजना समन्वयक डाॅ. सी. तारा सत्यवती थी। उन्होंने कहा कि बाजरा, भारत की महत्त्वपूर्ण खाद्यान्न फसल है। मोटे अनाजों में बाजरे की उत्पादन क्षमता सर्वाधिक है। पश्चिमी राजस्थान के दृष्टिकोण से भी यह महत्त्वपूर्ण फसल है। जोन-ए1 क्षेत्र में बाजरा बुवाई का 40 प्रतिशत क्षेत्र है। इतने भूभाग के अनुसार गुणवत्तायुक्त बाजरा उत्पादन हो, कृषि वैज्ञानिक इस दिशा में कार्य करें।
एसकेआरएयू के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने कहा कि राजस्थान की विषम परिस्थितियों में अच्छी उपज देने के साथ बाजरा पशुधन के चारे का महत्त्वपूर्ण स्त्रोत है। इसे ध्यान रखते हुए बाजरा से पशु पोषण की संभावनाओं से संबंधित ‘पायलेट प्रोजेक्ट’ प्रारम्भ किया जा सकता है। उन्होंने बाजरा उत्पादन एवं गुणवत्ता वृद्धि के लिए योजनाबद्ध कार्य करने की आवश्यकता जताई तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
इससे पहले अतिथियों मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डाॅ. एस. एल. गोदारा ने केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी दी तथा शुष्क क्षेत्र के मद्देनजर जैसलमेर अथवा बाड़मेर क्षेत्र में एक और अनुसंधान केन्द्र स्थापित करने की मांग रखी।
केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. पी. एस. शेखावत ने आभार जताया। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों के 14 विश्वविद्यालयों के कृषि वैज्ञानिकों ने भागीदारी निभाई। दूसरे सत्र में 10 कृषि वैज्ञानिकों ने बाजरा उत्पादन से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया। दिनभर में कुल 4 सत्र आयोजित हुए। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. चित्रा हैनरी ने किया। इस अवसर पर प्रसार शिक्षा निदेशक डाॅ. एस. के. शर्मा, आइएबीएम निदेशक डाॅ. एन. के. शर्मा सहित विभिन्न डीन, डायरेक्टर, शैक्षणिक-अशैक्षणिक स्टाफ सदस्य, आइसीएआर के वैज्ञानिक तथा कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात् अतिथियों ने कृषि अनुसंधान केन्द्र परिसर में पौधारोपण किया।
-----
बीकानेर, 22 मई 2019।
सादुलगंज स्थित मूमल रेस्टोरेंट के सामने डॉ. अमित शर्मा के निवास पर घुटना प्रत्यारोपण विषय पर एक प्रेसवार्ता रखी गयी। विषय था बीकानेर में घुटना प्रत्यारोपण की नियमित सेवाएं शुरू किया जाना।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि उन्होंने बीकानेर में घुटना प्रत्यारोपण की नियमित शुरुआत की है और अब से घुटना प्रत्यारोपण के मरीजों के लिए उनके द्वारा यह सेवा बीकानेर में ही दी जाएगी। डॉ. अमित शर्मा पूर्व में शेल्बी अस्पताल, अहमदाबाद में घुटना प्रत्यारोपण सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और साथ ही इनको 3000 से अधिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी का वृहद अनुभव भी है।
डॉ. अमित शर्मा के अनुसार घुटना प्रत्यारोपण के मरीजों को बीकानेर में नियमित सेवाएं मिलने से उन्हें इस बाबत बार बार बीकानेर से बाहर दिल्ली, जयपुर और अहमदाबाद नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही बीकानेर में ही सर्जरी करवाने से उन्हें सस्ता एवं सुलभ इलाज मिल सकेगा। क्योंकि बाहर जाकर इलाज करवाना वैसे भी महंगा पड़ता है और तो और मरीज के रिश्तेदारों को साथ आने जाने का व्यय भी अतिरिक्त वहन करना पड़ता है। बीकानेर में यह इलाज मिलने से अतिरिक्त व्यय तथा समय समय पर पुनः चिकित्सक की सलाह लेने हेतु बाहर जाने जैसी समस्याओं से भी निजात मिलेगी।
चर्चा के दौरान डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि घुटना प्रत्यारोपण की सर्जरी आज के समय में कम चीर फाड़ वाली सर्जरी है, इसमें सर्जरी के कुछ घण्टों के पश्चात ही मरीज को चलाना शुरू करवा दिया जाता है, सर्जरी के दौरान रक्त की भी कम क्षति होती है, लगभग शून्य के बराबर संक्रमण का खतरा रहता है और साथ ही साथ तीव्र रिहैबिलिटेशन भी आज के समय में इस इलाज की विशेषता है।
डॉ. अमित शर्मा ने साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि समय समय पर मरीजों की सुविधा के लिए निःशुल्क परमर्श शिविरों तथा प्रत्यर्पण जागरूकता शिविरों का आयोजन भी उनके द्वारा किया जाता रहेगा।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...