.. 👇👇👇
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
👇
👇👇👇👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
पांच शताब्दी से अधिक प्राचीन बीकानेर शहर के वैभव को बढ़ाया जाएगाा - कुमार पाल गौतम👇👇 🎤🤜 👇👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
पांच शताब्दी से अधिक प्राचीन बीकानेर शहर के वैभव को बढ़ाया जाएगाा - कुमार पाल गौतम
बीकानेर, 14 फरवरी। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने गुरुवार को पब्लिक पार्क, रतन बिहारी पार्क, राव बीकाजी, महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा स्थल, जूनागढ़ के पास व सूरसागर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा नगर विकास न्यास के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांच शताब्दी से अधिक प्राचीन बीकानेर शहर के पुरातत्व, सांस्कृृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के वैभव को बढ़ाने के लिए शुक्रवार से ही कार्य शुरू कर दें। इन स्थलों पर साफ सफाई, इंटरलाॅगिंग कार्य के साथ विशेष रोशनी की जाए।
उन्होंने कहा कि कलेक्टेªट परिसर की तराजूनूमा लाल पत्थर की बिल्डिंग अपने आप में वास्तु शिल्प और पत्थर की कार्विंग की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस बिल्डिंग में पीली रोशनी लगाई जाए, जिससे बिल्डिंग का वैभव निखर कर जाए। उन्होंने कहा कि महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा स्थल और उसके सामने के इंदिरा फाउंटेन में रोशनी की जाए तथा आवश्यक मरम्मत करवाई जाए। इंदिरा फाउंटेन के पीछे के हिस्से को ओपन थियेटर या अन्य मनोरंजन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाए।
बच्चों के टेªन के पार्क के पीछे रेलवे से संपर्क कर रेल के पुराने इंजन व अन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाए। बीकानेर में रेल के इतिहास व प्रगति को भी दर्शाया जाए। इस कार्य में रेलवे के मंडल प्रबंधक से बातचीत कर नगर विकास न्यास शीध्र कार्य करें। बच्चों के पार्क में तकनीकी अधिकारियों की मदद से विशेष रोशनी लगाई जाए तथा उसके पीछे की बिल्डिंग को हैरिटेज लूक को पुनः स्थापित करें। सभी क्षेत्रों का सौन्दर्यकरण किया जाए।
कुमार पाल गौतम ने कहा कि बीकानेर के संस्थापक राव बीका व पूर्व महाराजा गंगासिंह के स्मारक स्थल पर बंद रोशनी को पुनः चालू करवाया जाए । राव बीकाजी की प्रतिमा स्थल परिसर में इंटर लाॅकिंग व फव्वारे लगवाएं जाए। बीकाजी की प्रतिमा स्थल पर रोशनी इस तरह लगाई जाए कि जूनागढ़ की विशिष्टता भी दर्शकों को लुभावनी लगे तथा लोग शकून से कुछ देर बैठकर आराम कर सके।
जिला कलक्टर ने सूरसागर के पानी को साफ करवाने उसके चारों और लाइटें लगवावें तथा साउंड व लाइट के माध्यम से बीकानेर नगर की विशिष्टताओं को दर्शाने वाले चित्रों को प्रदर्शित किया जाए। देर रात निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि रतन बिहारी पार्क में मोहता भवन की ओर की दीवार को छोटा किया जाए तथा उसमें लोहे की रैलिंग लगाई जाए। महात्मा गांधी मार्ग पर खुलने वाले मार्ग की ओर व देवस्थान विभाग के कार्यालय के सामने के पार्क, रतन बिहारी व रसिक शिरोमणी मंदिर के आगे व पीछे विशेष रोशनी लगाई जाए। पार्क में बच्चों के झूले लगाएं जाए तथा फुलवारी विकसित की जाए।
पुरातत्व स्थलों से छेड़छाड करने के खिलाफ कार्यवाही- जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि ऐतिहासिक व पुरातत्व के स्थलों पर छेड़छाड़ करने व क्षति पहुंचाने, पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ पुलिस के अभय कमांड सेंटर के कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। निगरानी के दौरान पुरातत्व महत्व के स्थलों की छेड़छाड़ करने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
जिला कलक्टर ने चिड़ियाघर के पीछे के खाली स्थान को हेल्थ पार्क के रूप में विकसित करने, उसमें टेनिस सहित विभिन्न तरह के कोर्ट व जिम स्थापित करने, सफाई करवाने तथा रोशनी लगाने के निर्देश न्यास अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर विकास सचिव डाॅ.राष्ट्रदीप यादव, अतिरिक्त कलक्टर नगर शैलेन्द्र देवड़ा व न्यास कि अधिकारी साथ थे।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...