Type Here to Get Search Results !

स्वाइन फ्लू रोगियों की पहचान के लिए चल रहा सघन निरीक्षण अभियान, 4 दिन में 1,18,429 घरों का हुआ सर्वे

.. 👇👇👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇
बीकानेर :  7 फरवरी 2019

स्वाइन फ्लू रोगियों की पहचान के लिए चल रहा सघन निरीक्षण अभियान
4 दिन में 1,18,429 घरों का हुआ सर्वे

बीकानेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित सर्वे गतिविधियों के अतिरिक्त स्वाइन फ्लू रोगियों की पहचान व बचाव के लिए जनजागरण करने सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। नर्सिंग विद्यार्थी, आशा, ए.एन.एम. व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लगभग 200 दल पहले 4 दिन में 1,18,429 घरों तक स्वास्थ्य सन्देश लेकर पहुंचे। शहर से लेकर गाँव तक अभियान पूरे जोर-शोर से चला। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि पहले 4 फरवरी से शुरू ये विशेष अभियान 9 फरवरी तक चलाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि सर्वे के दौरान दलों ने स्वाइन फ्लू के लिए 1,18,429 घरों पर 3,51,123 व्यक्तियों, 928 विद्यालयों के 73,167 विद्यार्थियों, 21 हॉस्टल के 1,968 व 6 रैन बसेरों के 611 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई जिसमे से 44,584 व्यक्तियों में आईएलआई (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस) यानिकी खांसी-जुकाम के लक्षण पाए गए। मौके पर ही उन्हें केटेगरी ए, बी व सी अनुसार पृथक कर नियमानुसार पेरासिटामोल व टेमीफ्लू से उपचार शरू किया। 252 व्यक्तियों को हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया। स्वास्थ्य दलों द्वारा सीधे संवाद व पेम्फलेट्स के माध्यम से आमजन को स्वाइन फ्लू के लक्षण, बचाव व उपचार की जानकारी  दी गई। आयुष दलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर डेंगू-मलेरिया-स्वाइन फ्लू के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया।

अब तक 136 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव
एपिडेमियोलोजिस्ट नीलम प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि जिले में विज्ञप्ति जारी होने तक कुल 918 व्यक्तियों के स्वाब के नमूने जांच किए गए इनमे से 136 व्यक्तियों में स्वाइन फ्लू पोजिटिव पाया गया है व 8 रोगियों की मृत्यु हुई है।



👇👇 🎤🤜 👇👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies