Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस से केंद्रीय मंत्री का सवाल - प्रधानमंत्री को कर्ज माफ करना है तो आपने किसानों से वादा क्यों किया था ?

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇
कांग्रेस से केंद्रीय मंत्री का सवाल - प्रधानमंत्री को कर्ज माफ करना है तो आपने किसानों से वादा क्यों किया था ?


 बीकानेर । कांग्रेस के मुख्यमंत्री विधानसभा में खड़े होकर कहते है कि कर्जमाफी के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है अगर प्रधानमंत्री को कर्ज माफ करना है तो आपने किसानों से वादा क्यों किया था? यह कहा केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने। उन्होंने  कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कर्जमाफी को किसानों के साथ कांग्रेस का छलावा बताया। भाजपा ने कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में किए गए किसानों के कर्जमाफी के वादे को लेकर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस की कर्जमाफी किसानों के साथ छलावा है। कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद 10 दिनों के भीतर कर्जमाफी करने का वादा किया था। कांग्रेस की सरकार बन गई लेकिन आज तक एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ है।कॉपरेटिव बैंकों में भी केवल एंट्री हुई है वो भी कागजी है। कर्जमाफी का झूठा वादा करके कांग्रेस ने किसानों के साथ छलावा किया और उन्हें मूर्ख बनाया है। मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस के इस कर्जमाफी के छलावे पर भाजपा चुप नहीं बैठेगी। इसके लिए सड़क, विधानसभा और संसद में संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं और भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। सबका साथ, सबका विकास ही भाजपा का मूल उद्देश्य है और वह इसी उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रही है।
पत्रकार वार्ता में नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य व देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies