कांग्रेस की सरकार बनने से राज्य में रुके हुए विकास कार्यो को नए आयाम मिलेंगे - सुनीता गौड़

शहर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजों के बाद एक बयान जारी कर कहा की राजस्थान की जनता जनार्दन ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत प्रदान कर पार्टी की रीति नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। अहंकारी भाजपा सरकार का अंत होकर अब गरीब, मजदूर, किसान और युवा शक्ति की लोकप्रिय सरकार का गठन हो सकेगा। लोगो को महंगाई से राहत और बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। कांग्रेस राज में शुरू की गई लोक कल्याणकारी योजनाओ को भी पूरी शिद्दत के साथ लागू किया जा सकेगा।
राज्य की जनता, खास तौर पर महिलाओं और युवाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक लोकप्रिय जनसरकार के गठन पर अपनी मौहर लगाई है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने से राज्य में रुके हुए विकास कार्यो को नए आयाम मिलेंगे। यह सरकार लोगो के आशाओं पर खरा उतर कर आम जन को राहत पहुचायेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दूरदर्शिता और सचिन पायलट की लगन और कांग्रेस पार्टी के  कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत हुई है। 

  • बीकानेर के अनुभवी राजनेता डॉ बी.डी कल्ला, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, खाजूवाला से गोविंद राम मेघवाल की शानदार जीत से क्षेत्र में विकास के रुके हुए कार्यों को गति के साथ कुशल नेतृत्व मिलेगा।

टिप्पणियाँ