खबरों में बीकानेर 🎤
परिवर्तन : जान लीजिए बीकानेर में मतगणना के दौरान यातायात एवं पार्किग व्यवस्था में बदलाव
विधानसभा आम चुनाव 2018 के जिला बीकानेर के सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 11.12.2018 को स्थानीय पोलिटेक्निक कॉलेज बीकानेर में होगी। मतगणना के दौरान यातायात एवं पार्किग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।
रोटरी सर्किल से पटेलनगर तिराहा व पटेल नगर तिराहा से राजवंश सर्किल तक की सड़क पर आम यातायात बंद रहेगा। इस ओर से आने जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्गों से आ जा सकेगे।
पोलिटेक्निक कॉलेज में आने वाले अधिकारियों के वाहनों की पार्किग रोटरी क्लब के सामने वाले कॉलेज गेट से प्रवेश कर कॉलेज के बांयी तरफ की खाली जगह पर होगी।
मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के वाहनों के लिए पोलिटेक्निक गेट के मुख्य द्वार से प्रवेश कर गेट के दाहिनी तरफ के खाली मैदान में पार्किग व्यवस्था की गई है।
प्रत्याशी व अभिकर्ताओं के लिए राजवंश सर्किल की ओर से प्रवेश कर आईटीआई परिसर में वाहन पार्क करने की व्यवस्था की गई है।
यातायात पुलिस सभी से अपील करती है कि उक्तानुसार अपने वाहन पार्क करने का श्रम करें व यातायात पुलिस का सहयोग करें।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...