एसकेआरएयूः प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारम्भ
बीकानेर, 12 दिसम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में कृषि व विज्ञान विषय की प्रथम सेमेस्टर 2018-19 की परीक्षाएं बुधवार को प्रारम्भ हुईं। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ए. के. शर्मा ने बताया कि इन परीक्षाओं में प्रथम वर्ष में 1 हजार 318, द्वितीय वर्ष में 940, तृतीय वर्ष में 862 तथा अंतिम वर्ष में 930 सहित कुल 4 हजार 50 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। यह परीक्षाएं दो जनवरी तक चलेंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन विश्वविद्यालय के 13 सम्बद्धता प्राप्त तथा दो संगठन महाविद्यालयों में हो रहा है।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...