Type Here to Get Search Results !

किसान दिवस : केवीके में चौधरी चरणसिंह को याद किया


किसान दिवस पर केवीके में कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 23 दिसम्बर। किसान दिवस (चौधरी चरण सिंह की जयंती) के अवसर पर रविवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, बीकानेर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 29 किसानों ने भाग लिया। 

केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डाॅ. दुर्गा सिंह ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कृषि एवं कृषक हित में उनके योगदान की जानकारी दी। शस्य वैज्ञानिक डाॅ. मदन लाल रैगर ने विभिन्न रबी फसलों की उन्नत खेती के बारे में बताया। उन्होंने दलहनी व तिलहनी फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्वों के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। पौध संरक्षण वैज्ञानिक डाॅ. भागीरथ सिंह मिठारवाल ने रबी फसलों में लगने वाले कीट एवं बीमारियों के बारे में जानकारी दी तथा इनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने सब्जियों की जैविक खेती तथा नीम आधारित कीटनाशकों के उपयोग की जानकारी दी।
 
उद्यानिकी वैज्ञानिक डाॅ. सुशील कुमार ने रबी में बोई जाने वाली सब्जियों की जानकारी देते हुए मूल्य संवर्धन की उपयोगिता के बारे में चर्चा की। फल एवं सब्जियों के परीरक्षण के तहत अचार, मुरब्बा, जेम एवं जैली आदि के बारे में जानकारी दी। पशुपालन वैज्ञानिक डाॅ. उपेन्द्र कुमार ने उन्नत दुधारू नस्लों के बारे में जानकारी दी। पशुओं के संतुलित आहार, हरा चारा एवं दूध तथा दूध से बने उत्पादों की समूह के माध्यम से विक्रय के बारे में बताया। 

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 . ✍️ ...
🌐 🎤 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ *🌐🎤खबरों में बीकानेर 🎤🌐
🌐🎤खबरों में बीकानेर 🎤 🌐* ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️

🌐 🎤 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ *🌐🎤खबरों में बीकानेर 🎤🌐
🌐🎤खबरों में बीकानेर 🎤 🌐* ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️
............. ✍️ ............. *🌐🎤khabron me bikaner🎤🌐*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies