Type Here to Get Search Results !

व्यंजन सीमा जरूरी, सड़कों पर नाच गान व पटाखों पर भी रोक लगे, जैन पंचांग 2019 का लोकार्पण व सम्मान समारोह

जैन पंचांग 2019 का लोकार्पण व सम्मान समारोह
.... 






खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 .






✍️

गंगाशहर । समाज सुधार के सम्बन्ध में जैन महासभा के 21 व्यंजन सीमा अभियान से समाज में एकरूपता व्याप्त हुई है। ये उद्गार महापौर नारायण चौपड़ा ने जैन महासभा द्वारा वर्ष 2019 के पंचांग के लोकार्पण एवं 21 व्यंजन सीमा अभियान में सहयोगी आयोजकों के सम्मान समारोह में कही। यह समारोह जैन पब्लिक स्कूल हॉल में अयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए चौपड़ा ने कहा कि जैन महासभा संगठन, .......... 





 ...



🌐 🎤 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐







 ✍️
समाज सुधार व विकास के महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, इससे समाज को और बड़ी उम्मीदें हो गई है। महापौर ने कहा कि वैवाहिक आयोजन सादगीपूर्ण होने चाहिए। व्यंजन सीमा के साथ ही सड़कों पर नाच गान व पटाखों आदि पर भी रोक लगनी चाहिए। उन्होंने महासभा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जैन समाज के विद्यार्थी अपना भविष्य तय कर सके। 
समारोह का विषय परिवर्तन करते हुए जैन लूणकरण छाजेड़ ने कहा कि सामाजिक सुधार के लिए अपनाये जाने वाले इन तरीकों से विचार भिन्न हो सकते 






 *🌐🎤खबरों में बीकानेर 🎤🌐







🌐🎤खबरों में बीकानेर 🎤 🌐* 







✍️
है परन्तु प्रदर्षन,फैषन, दहेज, बड़े भोज की सीमा कहीं न कहीं तो बांधनी होगी। छाजेड़ ने कहा कि संकल्प में शक्ति होती है। सामाजिक सुधार तभी प्रभावी होते है, जब नेतृत्व करने वाले व्यक्ति स्वयं उन्हे व्यवहार में लेते है। छाजेड़ ने इस सम्बन्ध मे जैन महासभा के अध्यक्ष व पदाधिकारियों का साधुवाद व्यक्त किया कि वे स्वयं इस अभियान में शरीक है और तभी यह अभियान आज गर्व का विषय है। छाजेड़ ने कहा कि सुधार भी दान की भांति घर से शुरू होता है, यह स्वीकृत सत्य है और जैन महासभा के पदाधिकारियों ने अपने घरों से इसकी शुरूआत की है। छाजेड़ ने कहा कि जैन महासभा, ंबीकानेर के अभियान के तहत मुम्बई, सूरत आदि अनेक क्षेत्रों व जैन समाज के अलावा अन्य जाति वर्ग के लोगों ने भी 21 व्यंजन सीमा अभियान के अनुरूप अपने आयोजन किये है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि शादी, विवाह, अन्य सामाजिक, पारिवारिक आयोजन मेल मिलाप समाज में प्रेम और सांमजस्य बढ़ाने के अवसर होते है। इन अवसरों का आयोजन बहुत ही शालीनता और मर्यादा से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल देखा-देखी में अपव्यय की मानसिकता बढ़ रही है जिसको रोकना समाज की जिम्मेदारी है ताकि समाज अपनी पहचान बनाये रखे। बोथरा ने कहा जैन महासभा का अभिनन्दन करते हुए कहा कि महिला विंग 21 व्यंजन सीमा अभियान के लिए एक लक्ष्य लेकर संकल्पित करावें, इससे समाज में परिवर्तन आयेगा।
जैन पंचांग का लोकार्पण नारायण चौपड़ा महापौर नगर निगम बीकानेर, जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष इन्द्रमल सुराणा, विजय कोचर, व वर्तमान अध्यक्ष जयचन्द लाल डागा व महामंत्री जतनलाल दूगड़ व जैन लूणकरण छाजेड़ ने किया। पंचांग के बारे में जानकारी देते हुए जतन दूगड़ ने कहा कि पंचांग में तिथि, दिनांक, आयोजन, त्योंहार, सूर्योदय, सूर्यास्त, नवकारसी, पोरसी, दूघडि़या, चौघडि़या, पक्खी, संवत्सरी इत्यादि के साथ ही जैन धर्म के साथ ही अन्य सभी पर्वों व तीर्थकरों के पंचकल्याणक आदि की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि 21 व्यंजन सीमा अभियान की घर-घर जानकारी रहे, इसमें इस पंचांग की विषेष भूमिका है। दूगड़ कहा कि यह पंचाग सभी जैन परिवारों में निःशुल्क वितरित किया जायेगा। 
जैन महासभा के अध्यक्ष जयचन्द लाल डागा ने कहा कि समाज में सादगीपूर्ण आयोजनों हेतु जैन समाज के प्रत्येक व्यक्ति को 21 व्यंजन सीमा अभियान के अनुरूप संकल्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्षन व आडम्बर जहां आध्यात्मिक रूप से उचित नहीं है वहीं व्यवहार रूप से भी इससे समाज में ईर्ष्या व होड़ बढ़ती ह,ै जो उचित नहीं है। उन्होंने भोजन में 







*फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️








🌐 🎤 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐







 ✍️ *
जमीकंद का उपयोग न करने, लेडिज वेटर न रखने तथा व्यंजन का नामकरण संस्कृति के अनुरूप रखने को कहा। 
महासभा के संस्थापक अध्यक्ष विजय कोचर ने कहा कि जैन महासभा ने जरूरतमन्द विद्यार्थियों की शिक्षा हेतु उल्लेखनीय सहयोग किया है। कोचर ने कहा कि आडम्बर व प्रदर्शन में अपव्यय करने की अपेक्षा समाज के विकास, सेवा व कल्याण कार्यों में योगदान श्रेयष्कर होता है। विजय कोचर पुत्र खेमचन्द कोचर ने इस अवसर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 21 






🌐🎤खबरों में बीकानेर 🎤🌐








🌐🎤खबरों में बीकानेर 🎤 🌐* 







✍️
व्यंजन सीमा अपनाने से आत्मसन्तुष्टि होती है। उन्होंने कहा कि 21 व्यंजन सीमा को अपनाने के साथ ही निमंत्रण पत्रों, सजावट, आतिशबाजी आदि अपव्ययों पर भी रोक लगनी चाहिए।
21 व्यंजन सीमा अभियान को अपनाने वाले लोगों व सहयोगकर्ताओं को जैन पताका पहनाकर व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ तेरापंथ महिला मण्डल गंगाशहर नवकार मंत्र के उच्चारण से हुआ। मंगलाचरण तेरापंथ महिला मण्डल बीकानेर ने किया। संचालन जैन लूणकरण छाजेड़ ने किया। 




 *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️









............. ✍️ ............. 







*🌐🎤khabron me bikaner🎤🌐*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies