औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
14 मार्च 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
राजस्थान पेंशनर्स इंजीनियर्स सोसायटी द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया
*राजस्थान पेंशनर्स इंजीनियर्स सोसायटी द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।*
बीकानेर : 14 मार्च 2026 शनिवार
*राजस्थान पेंशनर्स इंजीनियर्स सोसायटी* के मीडिया प्रभारी *इं रवि प्रकाश माथुर* ने बताया कि सोसायटी सदस्यों द्वारा सपरिवार 14 मार्च शनिवार को होली मिलन समारोह, राजमंदिर, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी के सदस्यों एवम् उनके परिजनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिन में इं सपन कुमार, इं हरि नारायण सिंह, श्रीमती शैलबाला, इं अरुण कुमार पांडे, श्रीमती मधु पांडे, इं जावेद मिर्जा, इं कमल कांत सोनी, इंअनुराग नागर, श्रीमती अमी नागर, इं अयोध्या प्रसाद शर्मा,श्रीमती उर्मिला शर्मा, इं के के शर्मा, इं नरेंद्र कुमार राजपुरोहित, इं एम एम मूंधड़ा, इं लक्ष्मीकांत पाण्डिया आदि अपनी प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष इ सुशील कुमार डूडी जी द्वारा स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाओं के साथ धन्यवाद ज्ञ्यापित किया गया। सोसायटी के महासचिव इं कमल कान्त सोनी द्वारा सोसायटी के गतिविधियों एवं सेवा कार्य के बारे में जानकारी दी गई तथा सदस्यों को इस माह 28 तारीख को होने वाले कार्यकारिणी के चुनाव के बारे में भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के बीच में नवाचार के अंतर्गत कुछ प्रश्नों की एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ,जिसमें मनोरंजक सवाल पूछे गए और सही उत्तर देने वालों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में इं राम सिंह गोदारा द्वारा सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए भोजन के लिए आमंत्रित किया गया। सहभोज के साथ समारोह का समापन किया गया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...