औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
13 मार्च 2026 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
राजस्थान दिवस कार्यक्रमों की शनिवार को होगी शुरुआत, 14 से 19 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पहले दिन वृद्धजन भ्रमण पथ पर होगा स्वच्छता अभियान
राजस्थान दिवस कार्यक्रमों की शनिवार को होगी शुरुआत, 14 से 19 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पहले दिन वृद्धजन भ्रमण पथ पर होगा स्वच्छता अभियान
बीकानेर, 13 मार्च। राजस्थान दिवस इस वर्ष भी चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल पर राज्यभर में राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत 14 से 19 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस बार राजस्थान दिवस समारोह की शुरुआत शनिवार को होगी। प्रातः 7 बजे वृद्धजन भ्रमण पथ पर स्वच्छता संकल्प, श्रमदान तथा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत आमजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक संगठनों के लोग श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देंगे।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान दिवस सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विकास को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाना है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...