औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
22 फरवरी 2026 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर की मुस्कान जोशी का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया में उप प्रबंधक पद पर चयन
बीकानेर की मुस्कान जोशी का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया में उप प्रबंधक पद पर चयन
बीकानेर। बीकानेर की होनहार चार्टर्ड एकाउंटेंट मुस्कान जोशी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया में उप प्रबंधक (डिप्टी मैनेजर) पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बीकानेर शहर और पुष्करणा समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से शहर में हर्ष और गर्व का माहौल है।
मुस्कान जोशी ने चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिचय दिया। ममता जोशी एवं जुगल जोशी की सुपुत्री मुस्कान ने इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।
सीए महेंद्र चूरा ने कहा कि मुस्कान की इस उपलब्धि ने बीकानेर को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। पुष्करणा समाज सहित शहर के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने मुस्कान जोशी को इस शानदार सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...