औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
22 फरवरी 2026 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
प्रतिक्रिया : भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा पर हमला अराजक राजनीति का असली चेहरा उजागर
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कृत्य भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय है। यह केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करने का प्रयास है। जब पूरा विश्व भारत की बढ़ती आर्थिक, सामरिक और कूटनीतिक शक्ति को स्वीकार कर रहा है, तब इस प्रकार की अराजकता यह दर्शाती है कि कुछ राजनीतिक दल अपनी हताशा में राष्ट्रहित को भी कुर्बान करने को तैयार हैं।
भारत मंडपम आज वैश्विक सम्मेलनों, कूटनीतिक बैठकों और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का केंद्र है। ऐसे प्रतिष्ठित स्थल पर जबरन प्रवेश कर अव्यवस्था फैलाना लोकतांत्रिक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गरिमा का खुला अपमान है। विदेशी प्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में इस प्रकार की हरकतें भारत की साख को चोट पहुंचाने का दुर्भावनापूर्ण प्रयास प्रतीत होती हैं।
नेताओं के तीखे एवं स्पष्ट वक्तव्य
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेर
'यह घटना स्वतःस्फूर्त नहीं, बल्कि सुनियोजित राजनीतिक कुंठा का परिणाम है। जब-जब देश गौरव के नए आयाम स्थापित करता है, तब-तब कुछ दलों को पीड़ा होती है। राष्ट्रीय महत्व के स्थलों को राजनीतिक अखाड़ा बनाना लोकतंत्र नहीं, बल्कि लोकतंत्र का दुरुपयोग है। बीकानेर सहित पूरे प्रदेश की जनता इस राष्ट्र-विरोधी मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।"
महामंत्री कौशल शर्मा
'देश की प्रगति से चिढ़कर भारत को बदनाम करने की साजिश रचना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र विरोध का अधिकार देता है, लेकिन अराजकता फैलाने और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करने की छूट किसी को नहीं देता। यह राजनीतिक दिवालियापन की पराकाष्ठा है।"
महामंत्री राजेंद्र पंवार
'जब भारत वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा है और आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है, तब इस तरह की हरकतें बताती हैं कि कुछ दलों के पास न नीति बधी है, न नीयत। विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय अव्यवस्था फैलाना उनकी हताशा को उजागर करता है।"
महामंत्री श्याम सिंह हडला
'राष्ट्रीय गौरव के प्रतीकों को निशाना बनाना यह साबित करता है कि सत्ता की लालसा में राष्ट्रहित को पीछे छोड़ दिया गया है। देश की 140 करोड़ जनता अपने सन्मान के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ सहन नहीं करेगी।"




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...