औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
22 फरवरी 2026 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : पुलिस मामले में गंभीरता बरते और कोई भी आरोपी बच ना सके - केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
संदिग्ध परिस्थिति मे मिला नाबालिग लड़की का शव
बीकानेर : पुलिस मामले में गंभीरता बरते और कोई भी आरोपी बच ना सके - केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
संदिग्ध परिस्थिति मे मिला नाबालिग लड़की का शव
बीकानेर
घर से परीक्षा देने निकली बच्ची का शव मिलने के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पुलिस अधीक्षक से की फोन पर बात -
कहा पुलिस मामले में गंभीरता बरते और कोई भी आरोपी बच ना सके और इस घटना की भरपाई कोई नहीं कर सकता पर एक भी अपराधी बख्शा नहीं जाएं जल्दी गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाये।
रविवार : 22 फरवरी 2026
परीक्षा देने जा रही 8वीं की छात्रा की हत्या झाड़ियों में मिला शव, रेप की आशंका
बीकानेर । बीकानेर में 8वीं क्लास में की छात्रा का अर्धनग्न हालत में शव मिला है। छात्रा पास की ढाणी से स्कूल में आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन एग्जाम सेंटर तक नहीं पहुंची। तो स्कूल टीचर्स ने घर पर सूचना दी। परिजनों ने तलाश की तो नहर के पास झाड़ियों में शव मिला।
घटना शहर के पास एक गांव में शनिवार दोपहर की है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजन एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की
गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए
एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया बच्ची का शव मिला है। टीम मौके पर पहुंच गई है। लड़की के साथ रेप हुआ है या नहीं? इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई। पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि छात्रा (13) अपने घर से करीब 2
किलोमीटर पैदल स्कूल जाती थी। उसका 8वीं बोर्ड का एग्जाम चल रहा है। सुबह बच्ची घर से परीक्षा देने निकली थी। सेंटर पर नहीं पहुंचने पर स्कूल प्रशासन ने हमें सूचना दी। परिजनों का कहना कि बच्ची
12:15 बजे घर से निकली थी और करीब 1:46 बजे स्कूल प्रशासन से सूचना आई कि वह स्कूल नहीं पहुंची है। इसके बाद हम लोगों ने तलाश शुरू कर दी। थोड़ी दूर पहुंचे तो बच्ची का शव अर्द्धनग्न हाल में पड़ा था। सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।
एसएफएल टीम ने जुटाए सबूत





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...