औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
17 फरवरी 2026 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
है तो ये भी बीकानेर : विमुख हैं मालिक या एमडीवी में निराश्रित हैं पशु... ऐसा-वैसा कुछ तो है
सब है पता नगर निगम को...
है तो ये भी बीकानेर : विमुख हैं मालिक या एमडीवी में निराश्रित हैं पशु... ऐसा-वैसा कुछ तो है
सब है पता नगर निगम को...
बीकानेर
मुरलीधर विकास मंच के अध्यक्ष कमलनारायण व्यास ने आज नगर निगम और जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर एमडीवी कॉलोनी में विमुख हुए मालिकों से निराश्रित पशुओं के जमावड़े से वहां रहने वाले व राहगीरों को होने वाली परेशानी के बारे में अवगत कराया है। व्यास ने बताया कि कॉलोनी में दिनभर निराश्रित पशुओं का जमावड़ा लगा रहता हैं जो वहां के रहनेवालों और आवागमन के राहीगारो के परेशानी का सबब बना हुआ हैं । पशु आपस में लड़ते हैं जिससे कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है और वहां पर खड़े वाहन भी क्षति ग्रस्त हो चुके है । कई राहगीरों व वहां रहने वाले बाशिंदों को पशुओं के कारण से चोट लग चुकी हैं। कई बार वहां के बाशिंदों ने नगर निगम के अधिकारयों को पत्र व्यवहार से व ज्ञापन देकर सूचित किया लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी । आरोप है कि यहां पर जिनकी दूध की डेरिया है वे गायों के दूध निकालने के बाद उनको छोड़ देते हैं जिससे वहां पर गायों और गोधों का जमावड़ा लग जाता है और आपस में लड़ते है। जबकि डेयरी रिहायशी इलाके से दूर होनी चाहिए । लेकिन यहां डेयरी रिहायशी इलाकों के बीच स्थित हैं । जिससे निराश्रित पशु और गंदगी परेशानी का सबब बनी हुई हैं।
व्यास ने बताया कि 7 दिन के अंदर उचित कार्यवाही नहीं होने पर मजबूरन हमें धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
पत्र पर विनोद हर्ष चन्द्र कुमार ओझा पुरुषोत्तम रंगा अभिषेक उपाध्याय तुषार रंगा कालूराम प्रजापत विकास हर्ष जीतू जोशी उत्तम रंगा मुरलीमनोहर तुलसीदास शंकर महाराज किका महाराज बोडा आदि अनेक कॉलोनीवासियों ने हस्ताक्षर किए।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...