औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
12 फरवरी 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : युवक की तलाश, परिजनों ने आमजन से मदद की लगाई गुहार
बीकानेर, शहर के मुक्ता प्रसाद नगर से एक युवक अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया। जानकारी के अनुसार रामशरण उर्फ़ राम पुत्र राजकुमार टाक आज 12 फरवरी 2026 को अपने घर से बिना बताये कहीं चला गया है । इसके बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने बताया कि रामशरण उर्फ़ राम के अचानक लापता हो जाने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। हर बीतते पल के साथ परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में संबंधित बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाना को भी सूचना दी गई है। रामशरण उर्फ़ राम के संदीप टाक ने आमजन से भावनात्मक अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को रामशरण उर्फ़ राम के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत संपर्क सूत्र 9079187131 पर सूचित करें।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...