औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
6 फरवरी 2026 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
अनुराग व्यास के अभिनय को देखकर आई इरफ़ान खान की याद - डायरेक्टर हसनैन हैदराबादवाला
फिल्म “दा किल्लर” में इरफ़ान खान और इमरान हाश्मी को निर्देशित करने वाले महेश भट्ट कैंप के प्रमुख फिल्म निर्देशकों में से एक हसनैन हैदराबादवाला ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अनुराग व्यास के अभिनय को देखकर जमकर तारीफ की हैं | दरअसल हसनैन हैदराबादवाला अनुराग व्यास को लेकर एक वेब सीरीज बना रहे हैं जिसकी शूटिंग पिछले दिनों फिल्मसिटी में चल रही थी जो जल्द ही quik ott platform पर रिलीज़ होगी |
अनुराग व्यास अभिनीत सीरीज “फिर भी तुमको चाहूँगा” QUIK OTT की सबसे सफल फिल्म्स में से एक रही है जिसे दुनिया भर में 15 करोड़ से भी ज्यादा लोग चुके हैं सूत्रों के अनुसार ये वेब सीरीज QUIK OTT की सबसे ज्यादा बिज़नस करने वाली फिल्म साबित हुई है जिसे रोजाना लाखों दर्शकों द्वारा देखा और सराहा जा रहा है |
डायरेक्टर हसनैन ने बताया की अनुराग व्यास के व्यक्तित्व में इरफ़ान खान जैसी सादगी है और साथ ही गजब की अभिनय क्षमता है जो किसी भी सीन में जान डाल देती है | उन्होंने बताया की अनुराग की स्क्रिप्ट और कहानी के प्रति समझ और डायरेक्टर के प्रति समर्पण उनको एक हाई प्रोफेशनल एक्टर बनाता है |
बॉलीवुड में ऐसे एक्टर बहुत कम देखने को मिलते हैं क्योंकि यहाँ हर कोई हीरो बनने के लिए आ रहा है एक्टर बनने के लिए नहीं | लेकिन अनुराग व्यास उस भीड़ से अलग अपना एक अलग मुकाम बना रहे हैं |
हसनैन ने कहा की राजस्थान की माटी वाकई सोना उगलती है तभी इस तरह के कलाकार वहाँ से निकलकर देश और दुनिया पर छा रहे हैं |
हसनैन कहते हैं की महेशा भट्ट साहब भी अनुराग से हुई मुलाकात को आज भी याद करते हैं और अनुराग में एक सुनहरा भविष्य देखते हैं |
हसनैन ने बताया की अनुराग की चर्चा पूरे बॉलीवुड जगत में है और जल्दी ही ये अभिनेता सिनेमाई जगत के बड़े पर्दे पर होगा |
गौरतलब है की फिल्म डायरेक्टर हसनैन हैदराबादवाला “दा ट्रेन”, “दा किलर” “जश्न” जैसी सफल फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं साथ ही बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे कृष, राजा हिन्दुस्तानी, धड़कन, राज, आवारा पागल दीवाना आदि फिल्मों में सहायक निर्देशक की भूमिका निभा चुके हैं |
हसनैन ने उम्मीद जताई की अनुराग के साथ उसकी ये सीरीज बॉलीवुड जगत में एक नया अध्याय लिखेगी |
social media






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...