औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
5 फरवरी 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
जोधपुर के गोबिन्द करमचंदानी की कहानी ’’टारीअ ता टुटल’’ प्रथम
सिन्धी अकादमी द्वारा कहानी आलेख प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
जोधपुर के गोबिन्द करमचंदानी की कहानी ’’टारीअ ता टुटल’’ प्रथम
सिन्धी अकादमी द्वारा कहानी आलेख प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
जोधपुर।
राजस्थान सिन्धी अकादमी, जयपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कहानी आलेख प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये गये हैं। जिसमें अखिल भारतीय स्तर पर जोधपुर के गोबिन्द करमचंदानी की कहाणी ’’टारीअ ता टुटल’’ ने प्रथम, राजकोट के गुरदास आहूजा की कहाणी ’’पंदरहां डींह’’ एवं जयपुर के रमेश रंगानी की कहाणी ’’पहिंजा परावा, परावा पहिंजा’’ ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान एवं जयपुर की डा.माला कैलाश की कहानी ’’इंसानियत मरी रही आहे’’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
सिंधी कल्चरल सोसायटी जोधपुर के अध्यक्ष महेश संतानी तथा वरिष्ठ रंगकर्मी एवं कला फाउंडेशन जोधपुर के अध्यक्ष हरीश देवनानी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए आज गोविंद करमचंदानी का अभिनंदन किया । सोसायटी के सचिव विजय भक्तानी ने बताया कि पुरस्कारों के अन्तर्गत अखिल भारतीय स्तर पर क्रमशः 5000/-, 4000/- एवं 3000/- की नगद राशि राजस्थान सिंधी अकादमी द्वारा प्रदान की जायेगी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...