औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
14 फरवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
धर्मयात्रा व महाआरती के लिए महादेव का सहस्त्र धारा जलाभिषेक 15 को
धर्मयात्रा व महाआरती के लिए महादेव का सहस्त्र धारा जलाभिषेक 15 को
बीकानेर फरवरी 14, 2026। आज हिन्दु जागरण मंच के प्रान्त सह संयोजक शैलेष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि कल महाशिवरात्री के अवसर पर दिनांक 15.02.़2026 को समय 10.00 बजे प्रातः स्थानीय कर्णेश्वर महादेव मन्दिर, किराडू बगेची के पास, बीकानेर में महादेव का सहस्त्र धारा जलाभिषेक कर विधिवत् रूप से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आयोजित होने वाली धर्मयात्रा एंव महाआरती का शुभारम्भ किया जायेगा। जिसके लिए समस्त तैयारीयां पुरी कर ली गई है। इससे पूर्व आज की इस बैठक में सर्वप्रथम हिन्दु जागरण मंच के उपस्थित सदस्यों के द्वारा पुलवामा के अमर शहीदों को श्रृद्धाजंली दी गई।
इसके बाद मंच की ओर से महानगर संयोजक कैलाश भार्गव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि प्रतिवर्ष भारतीय नववर्ष पर हिन्दु जागरण मंच की और धर्मयात्रा एंव महाआरती का आयोजन किया जाता है। इस धर्मयात्रा और महाआरती का आयोजन करने से पूर्व हिन्दु जागरण मंच सर्वप्रथम महादेव का सहस्त्र धारा अभिषेक किया जाता है। इसी क्रम में हिन्दु जागरण मंच के द्वारा आज दिनांक 15.02.2026 स्थानीय कर्नेश्वर महादेव मन्दिर, किराडू बगेची के पास, गोकुल सर्किल, बीकानेर में किया गया जिसमें हिन्दु जागरण मंच के सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजन ने भी भागीदारी निभाई जायेगी। इस अभिषेक को पुरोहितों के निर्देशन में किया जायेगा
इस सहस्त्र अभिषेक के बाद विधिवत् रूप से धर्मयात्रा एंव महाआरती का कार्यक्रम प्रारम्भ होता है। मंच की ओर से बताया कि धर्मयात्रा एंव महाआरती के लिए कार्यालय का उद्घाटन होली के तुरन्त बाद प्रारम्भ होगा। इस कार्यालय के माध्यम से आमजन को भारतीय नववर्ष पर अपने अपने घरों, कार्यालयों, मुख्य मार्गो एंव चैराहों को सजाने के लिए झण्डीयों, फर्रीयांे पोस्टर, पैम्पलेट आदि सामग्री का वितरण किया जायेगा तथा साथ ही मंच की ओर से बीकानेर नगर की मौहल्ले, नुक्कड, चैराहों पर निमन्त्रण सभाओं का आयोजन किया जायेगा।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...