औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
24 जनवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सम्मानित
बीकानेर 24 जनवरी 2026 शनिवार
राष्ट्रीय बालिका दिवस दिनांक 24 जनवरी, 2026 के पावन अवसर पर जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता ,बीकानेर द्वारा राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ,गंगाशहर की प्रधानाचार्य अनिता जनागल को ₹ 10000 की राशि एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिता जनागल द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता, बीकानेर का आभार व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्य अनिता जनागल ने कहा कि विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षणिक एवं विभिन्न सह-शैक्षणिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं तथा समस्त छात्राओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है । बालिका शिक्षा एवं विकास ही विद्यालय का सर्वोपरि ध्येय है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...