औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
23 जनवरी 2026 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
अनियमितताएं पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
अनियमितताएं पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
बीकानेर, 23 जनवरी। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए है।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि नापासर स्थित श्री भैरुनाथ मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 30 जनवरी से 1 फरवरी तक 3 दिनों के लिए, उदयरामसर स्थित श्री बजरंग मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं हदा स्थित श्री करणी कृपा मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 30 जनवरी से 8 फरवरी तक 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...