औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
24 जनवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
यूटीबी नर्सिंग ऑफिसर्स की बैठक आयोजित, संघर्ष समिति गठन पर सहमति नर्सेज भर्ती बोनस और मैरिट आधार पर हो
यूटीबी नर्सिंग ऑफिसर्स की बैठक आयोजित, संघर्ष समिति गठन पर सहमति नर्सेज भर्ती बोनस और मैरिट आधार पर हो
बीकानेर।
समस्त यूटीबी नर्सिंग ऑफिसर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आज गोल पार्क में आयोजित की गई, जिसमें नर्सेज संघर्ष समिति, बीकानेर के संयोजकों एवं वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान यूटीबी नर्सिंग ऑफिसर्स को उनके भविष्य एवं सेवा संबंधी मुद्दों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
संयोजकों एवं वरिष्ठ स्टाफ ने यूटीबी नर्सेज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे तन, मन और धन से यूटीबी नर्सेज के साथ खड़े रहेंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही बीकानेर यूटीबी नर्सेज संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी यूटीबी नर्सिंग ऑफिसर्स की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। समिति के गठन के पश्चात सभी नर्सेज कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलनात्मक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।
बैठक में नर्सेज नेता महिपाल चौधरी, अब्दुल वाहिद, छोटूराम, सुशील, श्रवण, मुखराम, रवींद्र ने सभी साथियों से संगठन की मजबूती और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। अंत में समस्त यूटीबी नर्सेज ने उपस्थित सभी संयोजकों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं साथियों का आभार व्यक्त किया गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...