औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
24 जनवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
सिंधी साहित्य समिति समाज की प्रतिभाओं को करेगी सम्मानित
सिंधी साहित्य समिति बीकानेर
दिनांक 25.01.2026 रविवार
सिंधी साहित्य समिति समाज की प्रतिभाओं को करेगी सम्मानित
वार्षिक बैठक का हुआ आयोजन
सिंधी साहित्य समिति बीकानेर की वार्षिक बैठक का आयोजन आज दिनांक 25.01.2026 रविवार को पवनपुरी सुदर्शना नगर के झूलेलाल मंदिर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सतीश रिझवानी ने की विशिष्ठ अतिथि कमलेश सत्याणी व विजय ऐलानी रहे। समिति के कोषाध्यक्ष मानसिंह मामनानी ने साल भर के आय-व्यय का लेखा जोखा बैठक में रखा।
बैठक में समिति के आगामी होने वाले वार्षिकोत्सव की रूपरेखा तय की गयी। समिति द्वारा सत्र 2024-25 में कक्षा 10 व 12 में 85 प्रतिशत व आगामी उच्च कक्षाओ में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के साथ ओलम्पियाड, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि में भी अपना योगदान देने वाले बालक-बालिकाओं को भी सम्मानित किये जाने का निर्णय किया गया। समिति के हासानंद मंघवानी ने बताया कि वार्षिकोत्सव में राजकीय सेवा, नीट, इन्जीनियरिंग आदि में चयन होने वाले अभ्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जायेगा। बैठक में लक्ष्मण किशनानी, तेजप्रकाश वलीरमाणी, अशोक वासवानी व दिलीप मनसुखानी ने भी अपने विचार रखे। बैठक में किशोर मोटियानी, राजकुमार वलीरमाणी, महादेव बालाणी, मनीष केशवानी, अशोक गोरवानी, नत्थू छाबडा व पवन खत्री भी उपस्थित रहे। भक्त राजू मोटवानी के गाये भक्ति गीत ने सबका मन मोह लिया। समिति के अध्यक्ष हेमंत गोरवानी ने बताया किया वार्षिकोत्सव का आयोजन चेटीचंड के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में किया जायेगा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...