औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
26 जनवरी 2026 सोमवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
आईसीएआई बीकानेर ब्रांच मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट :
आईसीएआई बीकानेर ब्रांच मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट :
तीन दिवसीय टूर्नामेंट का भव्य समापन, इनकम टैक्स इलेवन बनी विजेता
बीकानेर, 26 जनवरी।
आईसीएआई बीकानेर ब्रांच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। ब्रांच अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया ने बताया कि टूर्नामेंट के तीसरे एवं अंतिम दिन खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।
आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद इनकम टैक्स इलेवन और केनरा बैंक की टीमें फाइनल में पहुँचीं। फाइनल मुकाबला इनकम टैक्स इलेवन एवं केनरा बैंक के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए इनकम टैक्स इलेवन ने विजय प्राप्त की और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं केनरा बैंक की टीम उपविजेता (रनर-अप) रही।
इस प्रकार आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के तत्वावधान में आयोजित यह तीन दिवसीय मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ब्रांच अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, सभी प्रतिभागी टीमों, अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन खेल भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के बीच आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...