औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
23 जनवरी 2026 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों ने किया राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन
कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों ने किया राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन
बीकानेर, 23 जनवरी। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के दूसरे चरण में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने वंदेमातरम गीत का सामूहिक गायन किया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में कार्मिकों ने इसमें भागीदारी निभाई। यादव ने कहा कि पंडित बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का लिखा यह गीत राष्ट्र के प्रति चेतना का संचय करता है। केंद्र और सरकार के निर्देशानुसार इसके 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसमें अधिक से अधिक नागरिक भागीदारी निभाएं। इस श्रृंखला में कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी संजय पुरोहित ने वंदेमातरम गीत से जुड़े विभिन्न तथ्यों की जानकारी दी।
*वन्देमातरम के 150 वर्ष: अभिलेखागार में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम*
बीकानेर, 23 जनवरी। राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को राजस्थान राज्य अभिलेखागार निदेशालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया। इसके साथ ही नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किए गए। वंदे मातरम् पर रंगोली बनाई गई। सहायक निदेशक रामेश्वर बैरवा ने वंदेमातरम् की महता पर प्रकाश डाला। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आजादी में योगदान एवं उनके संघर्षों के बारे में बताया।
श्री ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम के अधिष्ठाता पंडित रामेश्वरानंद के सान्निध्य में हुआ बीकानेर संभाग की पहली न्यूज एवं पीआर एजेंसी के कार्यालय के उद्घाटन
*खबरों में बीकानेर*
*Mohan Thanvi*
https://bahubhashi.blogspot.com/2026/01/blog-post_510.html





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...