रक्षाबंधन :-: ॐ येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
bahubhashi.blogspot.com
7 अगस्त 2025 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर की इस कॉलेज में वित्तीय असमानताओं से अशैक्षणिक कर्मचारी आहत
अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में कार्यरत अशैक्षणिक कर्मचारी जिनकी मासिक आय 20000 प्रतिमाह से भी कम है यह सभी अशैक्षणिक कर्मचारी महाविद्यालय में पिछले 20 से 25 वर्ष से कार्यरत हैं
महाविद्यालय की बोर्ड आफ गर्वनिंग ने इन सभी अशैक्षणिक कर्मचारियों को हर वर्ष 5% से वेतन बढ़ोतरी के आदेश दे रखे हैं और आज दिनांक तक पूर्व अधिकारियों ने 5% से वेतन बढ़ोतरी देते आए हैं परंतु इस वर्ष 2025 में जब यह बढ़ोतरी देने की बात आई तो सभी संबंधित अधिकारियों ने हाथ खड़े कर लिए। प्राचार्य ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की स्वीकृति न होने का बहाना बता दिया, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति ने कुछ और बहाना बता दिया, वित्त नियंत्रण ने अपनी असमर्थता बता दी, कुलसचिव ने कुछ और बहाना बता दिया।
वहीं दूसरी ओर इसी महाविद्यालय में 2005 और 06 में नियुक्त अनुबंधित लेक्चरर आज भी पद पर कार्यरत हैं और महीने के 2 लाख से अधिक का वेतन उठा रहे हैं यही नहीं उन अनुबंधित लेक्चररों ने 2005 से लेकर आज तक सभी वित्तीय लाभ उठा लिए हैं और इस बात की जानकारी प्राचार्य को, विश्वविद्यालय के कुलपति को ,कुलसचिव को, वित्त नियंत्रक को सभी को बार-बार विभिन्न माध्यम से दी गई है। सबको ज्ञात होते हुए भी किसी ने आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की और विश्वविद्यालय का प्रशासन करोड़ों रुपए के यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट को पास करते हुए राजकोष को हानि पहुंचा रहा है, परंतु दूसरी तरफ वहीं गरीब दबे हुए अशैक्षणिक कर्मचारियों को जहां 5% बढ़ने से मात्र उनके 1000 या ₹500 महीने की वेतन बढ़ोतरी होती है वहां सारे नियम , कायदे, कानून सब लागू हो जाते हैं।
प्रभावित कार्मिकों का कहना है कि अब यह मामला मीडिया में आने पर सुशासन सरकार तक पहुंचेगा। दिल्ली तक यह मामला जाएगा और हम सरकार को अपेक्षा करेंगे कि शोषण हमेशा गरीबों का ही क्यों हो। एक तरफ जहां अनुबंध पर लगे लेक्चरर महीने के लाखों रुपए उठा रहे हैं और पूरा प्रशासन उनका सहयोग दे रहा है वहीं दूसरी ओर एक गरीब और अशैक्षणिक कर्मचारी जिसका घर चलाना मुश्किल हो रहा है उस पर सारे नियम कायदे कानून थोपे जा रहे हैं। इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा और न्याय ले के रहा जाएगा।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...