खाटूश्याम जी के दर्शनार्थियों के लिए बड़ी खबर : दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव
शनिवार रात से-रविवार की सुबह तक 7 घंटे पट बंद रहेंगे
सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...
bahubhashi.blogspot.com
4 अगस्त 2025 सोमवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
खाटूश्याम जी के दर्शनार्थियों के लिए बड़ी खबर : दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव
Internet media
श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्री श्याम प्रभु की दर्शन करने व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर शनिवार रात से रविवार सुबह के बीच 7 घंटे मंदिर के पट बंद रखने की सूचना जारी की है। सूचना के मुताबिक अब हर शनिवार को रात 10:00 बजे से रविवार प्रात 5:00 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। विदित है कि अब तक मंदिर 24 घंटे खुला रहता था। अब से शनिवार की रात मंदिर बंद रखने का फैसला किया गया है !
श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार यह फैसला मंदिर की व्यवस्था बनाने और कर्मचारियों को विश्राम देने के लिए लिया गया है । सूचना मन्दिर कमेटी मंत्री मानवेन्द्र सिंह की ओर से जारी की गई है ।
Internet media






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...