रक्षाबंधन प्रेम भाईचारे का एक पर्व है, इस पर्व को बीजेपी आमजन के बीच में मनाएगी– श्याम पंचारिया
रक्षाबंधन :-: ॐ येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
रक्षाबंधन :-: ॐ येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
bahubhashi.blogspot.com
7 अगस्त 2025 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
रक्षाबंधन प्रेम भाईचारे का एक पर्व है, इस पर्व को बीजेपी आमजन के बीच में मनाएगी– श्याम पंचारिया
रक्षा बन्धन पर्व कार्यक्रम का दिलीप सिंह राजपुरोहित को संयोजक व कुसुम शर्मा, पूजा मोहता को सहसंयोजक बनाया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार "रक्षा बन्धन पर्व" के बीकानेर देहात जिला संयोजक व सह-संयोजकों की धोषणा आज हुई है जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अनुशंसा पर रक्षा बन्धन पर्व कार्यक्रम का दिलीप सिंह राजपुरोहित को संयोजक व कुसुम शर्मा, पूजा मोहता को सहसंयोजक बनाया गया है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया भाजपा रक्षाबंधन पर्व को सेवा, संगठन और समर्पण के रूप में मनाएगी आगामी 8 से 10 अगस्त तक पूरे बीकानेर देहात में रक्षाबंधन पर्व को जनसहभागिता, संगठनात्मक सहभागिता और सामाजिक समर्पण के साथ भव्य रूप में मनाने जा रही है पार्टी के कार्यकर्ता रक्षा के इस पर्व को सामाजिक एकता और सेवा का अवसर के मूलभाव के साथ जिलों, विधानसभाओं और मंडलों में समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाएंगे रक्षाबंधन प्रेम भाईचारे का एक पर्व है इस पर्व पर बीजेपी आमजन के बीच में मनाएगी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...