सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...
bahubhashi.blogspot.com
5 अगस्त 2025 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
आज : राजूवास में किसानों से संवाद
और
आंगनबाड़ी बहन सम्मान' का सीधा प्रसारण व जिला स्तरीय कार्यक्रम रवीन्द्र रंगमंच पर
बीकानेर, 4 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बहनों का सुरक्षा-सम्मान पर्व' के तहत 'आंगनबाड़ी बहन सम्मान कार्यक्रम' मंगलवार को जयपुर में आयोजित होगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रवींद्र रंगमंच पर किया जाएगा।
किसान आयोग अध्यक्ष सी. आर. चौधरी किसानों से करेंगे संवाद*
*मंगलवार को राजुवास सभागार में होगा कार्यक्रम*
बीकानेर, 4 अगस्त। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी मंगलवार को जिले के कृषकों, नवाचारी प्रगतिशील उद्यानिकी किसानों, पशुपालकों, मतस्य पालकों, कुक्कुट पालकों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स से संवाद करेंगें। विश्वविद्यालय में प्रातः 10 बजे से विश्वविद्यालय के स्किल डेवलपमेंट सेंटर में समीक्षा बैठक और दोपहर 12 बजे से राजुवास सभागार में जिला स्तरीय कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...