Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

चालिया महोत्सव : प्रभात फेरी का हुआ भव्य स्वागत

चालिया महोत्सव : प्रभात फेरी का हुआ भव्य स्वागत

खुद में वो बदलाव लाइए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं - महात्मा गांधी




bahubhashi.blogspot.com
22 अगस्त 2025 शुक्रवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर 22.08.2025 शुक्रवार 
चालिया महोत्सव : प्रभात फेरी का हुआ भव्य स्वागत


संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चालिया महोत्सव के अडतीसवें दिन आज दिनांक 22.08.2025 शुक्रवार को धोबी तलाई परिक्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई। मातृ शक्ति सत्संग मंडली के सानिध्य में निकाली गई प्रभात फेरी संत कंवर राम सिंधी समाज मंदिर से प्रारंभ होकर धोबी तलाई क्षेत्र की विभिन्न मार्गों से निकाली गई। फेरी का स्थान-स्थान पर पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। जजमान की सेवा श्रुश्रुषा से मंडली के सदस्य भावविभोर हो गये। मनीष भगत, दादी रूकमणी, पिंकी वलीरमाणी व मधु सादवानी के गाये भजन-कीर्तनों ने सम्पूर्ण प्रभात फेरी में समां बांधे रखा। मातृ शक्ति द्वारा इस अवसर पर झूम कर नृत्य किया गया। 



भारतीय सिन्धु सभा महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने बताया कि कल प्रभात फेरी का आयोजन पवनपुरी, करणीनगर, सुदर्शना नगर व नागणेची स्कीम में किया जायेगा व 24.08.2025 रविवार को चालिया महोत्सव का समापन धूमधाम से किया जायेगा। 




https://bahubhashi.blogspot.com



Post a Comment

0 Comments