भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों की केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात
सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...
सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...
bahubhashi.blogspot.com
3 अगस्त 2025 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों की केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में आज देहात जिला पदाधिकारियों ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा सभी पदाधिकारी अनुभवी और संगठन समर्पित है मेघवाल ने कहा संगठन को मजबूत करने के साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में भजनलाल शर्मा की डबल इंजन की सरकार की योजना ओर उपलब्धियां अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे इस पर काम करना है आमजन में भाजपा पर भरोसा किया अब हमारा दायित्व है हम जनता के भरोसे पर खरे उतरे और आमजन विश्वास डबल इंजन की सरकार पर बना रहे आज की इस शिष्टाचार मुलाकात में महामंत्री दिलीप आड़सर, तोलाराम कूकना, उपाध्यक्ष जशवंत दैया, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, अशोक मारू, जिला परिषद सदस्य दौलत सारण उपस्थित रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...