पार्श्वगायक किशोर कुमार 96 वीं जयंती पर बीकानेर में हुआ संगीतमय सम्मान समारोह
सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...
सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...
bahubhashi.blogspot.com
4 अगस्त 2025 सोमवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
पार्श्वगायक किशोर कुमार 96 वीं जयंती पर बीकानेर में हुआ संगीतमय सम्मान समारोह
बीकानेर। मुरली संगीत कला केन्द्र द्वारा पार्श्वगायक किशोर कुमार की 96 वीं जयंती पर सोमवार की शाम
बीकानेर के नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम हॉल में संगीतमय सम्मान समारोह संध्या का आयोजन रखा गया। एवं इस वर्ष 10 वीं 12 वीं कक्षा के छात्रों को अच्छे अंक लाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व पार्षद एवं पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने कहा कि जिस तरह से शैलेन्द्र चौहान हर वर्ष किशोर जयंती पर यहां संगीत का आयोजन करते हैं उसमें बीकानेर के उभरते कलाकारो को आगे बढ़ने के लिए मंच मिलता है तथा ये कलाकारों की पौध तैयार होती है, आज जो होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु उनका सम्मान किया व निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है, इसके लिए वो साधुवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता कर रही
प्राचार्य अल्का डॉली पाठक एवं पूर्व पार्षद डॉ मीना आसोपा ने संबोधित किया। विशिष्ट अतिथियों के तौर पर सफाई कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी, व्यवसायी अरूण अग्रवाल, सैय्यद अख्तर, अनवर अजमेरी, डॉ नीलम जैन, डॉ मुकेश वाल्मीकि, रवि चौहान, रेशमा वर्मा,अर्चना सक्सेना, संगीता शेखावत,विजय मुंगिया, अनवर अजमेरी,बलवेश चांवरिया,प्रवीण उम्मट, ओमप्रकाश लोहिया, विनोद चांवरिया , बीजेपी नेता शांति देवी चौहान, मुदिता पोपली, सुनिता जुनेजा, ऊषा कंवर, मुमताज शेख, अब्दुल रहमान लोदरा, सीमा भार्गव मौजूद रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...