पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव
सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...
सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...
bahubhashi.blogspot.com
28 जुलाई 2025 सोमवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव
बीकानेर/मुंबई। सखियों की गूंज कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली तीज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं की सांस्कृतिक एकजुटता और भारतीय परंपराओं के संरक्षण का जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम की शुरुआत मांगलिक गीतों और हरियाली तीज के पारंपरिक भजनों से हुई। महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे लोकगीत, सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता, नृत्य, झूला रस्म, एवं मेहंदी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कमेटी की सदस्या राखी व्यास ने कहा कि, “इस तरह के आयोजनों से न केवल हमारी संस्कृति सजीव रहती है, बल्कि महिलाओं को एक साथ मिलकर आपसी स्नेह और भाईचारा भी बढ़ता है।“
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा हरियाली तीज रानी प्रतियोगिता, जिसमें महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता और पारंपरिकता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ज्योति व्यास, उषा मिश्रा, सुनिता सिंह, राजश्री, नीता शाह, नवीता वर्मा, संगीता मिश्रा मोनिका, समुन सिंह अनामिकाआदि उपस्थित रही।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...