चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने विशेष निक्षय मित्र अभियान का किया शुभारंभ
bahubhashi.blogspot.com
26 जुलाई 2025 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने विशेष निक्षय मित्र अभियान का किया शुभारंभ
बीकानेर के 500 स्वास्थ्य कर्मी बने निक्षय मित्र
बीकानेर, 26 जुलाई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा बीकानेर जिला प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष निक्षय मित्र अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया।
शनिवार को जिला कलेक्टर सभागार में खींवसर और बीकानेर (पूर्व) विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 500 अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा उपलब्ध करवाए गए निक्षय पोषण किट बीकानेर जोन के संयुक्त निदेशक डॉ देवेंद्र चौधरी, उपनिदेशक डॉ राहुल हर्ष, सीएमएचओ डॉ पुखराज साध और जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ चंद्रशेखर मोदी को सौंपे।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा 27 से 31 जुलाई तक विशेष निक्षय मित्र अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत अब तक स्वास्थ्य विभाग बीकानेर के 500 कार्मिकों ने निक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को पोषण किट उपलब्ध करवाने हेतु पंजीकरण करवाया है जो अपने आप में एक अनूठी पहल है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, जिला पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर, एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल, अतिरिक्त कलेक्टर नगर श्री रमेश देव, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार वर्मा, श्रीमती सुमन छाजेड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...