बीकानेर भाजपा नेताओं ने भाजपा के संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
bahubhashi.blogspot.com
22 जून 2025 रविवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
बीकानेर भाजपा नेताओं ने भाजपा के संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
बीकानेर
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने भाजपा नेताओं के साथ आज भाजपा के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ नेता श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया सुमन छाजेड़ ने कहा राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखते हुए सुंदर सिंह भंडारी आजीवन संघ के अनुशासित सिपाही की तरह कर्तव्य पथ पर अडिग रहे हर परिस्थिति में ध्येय के प्रति अविचल निष्ठा ही उनकी पहचान थी उन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन में सदैव अनुशासन और योग्यता का मान किया युवाओं को मां भारती के लिए समर्पण के संस्कार प्रदान करने, जनसेवा और संगठन की सुदृढ़ता के लिए भंडारी जी ने जीवन समर्पित कर दिया था उनके विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता कौशल शर्मा, भारती अरोड़ा, दिलीप सिंह आड़सर, भवानी पाईवाल, दिनेश चौहान, ताराचंद गहलोत, शांति शर्मा, झमकू देवी उपस्थित रहे।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...