bahubhashi.blogspot.com
22 जून 2025 रविवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
अष्टकोणीय जलकुण्ड फिर खिल उठा, संत फूलनाथ बगीची में स्वच्छता अभियान जारी
आईसीएआई बीकानेर ब्रांच एवं आर फॉर नेशन टीम ने संयुक्त रूप से चलाया स्वच्छता अभियान
बीकानेर, 22 जून 2025 रविवार
"स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत" के संकल्प को साकार करते हुए, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) बीकानेर ब्रांच द्वारा आर फॉर नेशन टीम के सहयोग से संत फूलनाथ बगीची, मुरलीधर व्यास कॉलोनी में भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ब्रांच अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल आस-पास के क्षेत्रों की सफाई करना है, बल्कि स्थानीय निवासियों में अपने ऐतिहासिक धरोहर स्थल के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है। सीए दिवस 2025 की श्रृंखला में आयोजित इस अभियान के तहत बगीची व उसके आस-पास के समस्त स्थानों की सफाई की गई और आमजन से स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की गई।
अभियान में आर फॉर नेशन टीम से सीए सुधीश शर्मा, सीए वसीम राजा व उनकी टीम तथा बीकानेर ब्रांच से सीए मुकेश शर्मा, सीए अभय शर्मा, सीए जसवंत सिंह बैद सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी स्वयंसेवकों ने पूरे मनोयोग से श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुँचाया।
ब्रांच अध्यक्ष ने भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियानों को लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया और कहा कि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।
“भगवान शिव की पावन छाया में, स्वच्छता और सेवा का चौथा निरंतर रविवार”
बीकानेर। स्वच्छता और सामाजिक चेतना का एक और सुंदर उदाहरण आज देखने को मिला, जब टीम ऑवर फॉर नेशन द्वारा फूलनाथ जी की बगेची में लगातार चौथे रविवार सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक स्थल पर स्थित आठ कोनों वाला जल कुंड, जो कि सौ वर्षों पूर्व जनकल्याण के उद्देश्य से निर्मित किया गया था, उसे टीम द्वारा पूरी तरह स्वच्छ किया गया। चारों ओर हरियाली से घिरी इस बगेची को एक सुंदर उपवन का रूप देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रयास रहा।
इस स्थल की विशेषता यह है कि यहां भगवान शिव का प्राचीन मंदिर भी स्थित है, जिसकी दिव्य ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण ने आज के आयोजन को एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव भी प्रदान किया।
इस अभियान की शुरुआत पहले रविवार को कुछ गिने-चुने सदस्यों के साथ हुई थी, लेकिन आज कई सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि और जागरूक नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
आज के आयोजन में नया शहर थाना अधिकारी श्री विक्रम तिवारी, सीए हेतराम पूनिया (अध्यक्ष, आईसीएआई बीकानेर), सीए जसवंत बैद (पूर्व अध्यक्ष, आईसीएआई बीकानेर), सीए अभय शर्मा (अध्यक्ष, सीआईसीएएसए), राजकुमार पारीक
,जस्सूसर जोन , भाजपा
सीएलजी सदस्यों, बीकानेर सेवा योजना टीम , ट्रस्टी श्री मुंधरा ज़ी,सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता दी।
टीम के नेतृत्वकर्ता सीए सुधीश शर्मा ने थाना अधिकारी श्री विक्रम तिवारी का विशेष आभार जताया, जिन्होंने इस सुंदर स्थल से टीम को परिचित कराया। साथ ही उन्होंने सरकार व प्रशासन से अपील की कि इस ऐतिहासिक स्थल को युवाओं के लिए एक एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाए।
आज के अभियान में ट्रैक्टर-ट्रॉली भर कचरा एकत्र कर नगर निगम के डंपिंग यार्ड तक भिजवाया गया।
आईसीएआई के छात्र-छात्राओं व सदस्यों द्वारा टीम ऑवर फॉर नेशन को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई।
आज उपस्थित प्रमुख सदस्य :
सीए सुधीश शर्मा, सीए वसीम राजा, सीए अभय शर्मा, सीए हेतराम पूनिया, सीए दिनेश खत्री, डॉ. फारूक, डॉ. विशाल मलिक, वंदना शर्मा, शनिला ख़ान, कपिला शर्मा, अंजली राठौड़, चेल्सी चांडक, मो. हसन, बसंत, शक्ति सिंह, रमेश उपाध्याय, मानक व्यास, सुशील यादव, मनोज सोनी, सोनी शर्मा, भवानी सिंह राजपुरोहित, डॉ. गौरीशंकर, मनीष भाटी, अक्षिता, राधा श्री पुरोहित, रामकुमार, विक्रम जाखड़, रामलाल, सीए जसवंत बैद, अर्पणा, विवेक अग्रवाल, योगेश पारीक, अनिल पांडेय, सीए अनुराग, शीशराम, छोटू चुरा, करनी सिंह, वीरेंद्र राजपुरोहित, राजकुमार पारीक, बीकानेर सेवा योजना टीम सहित अनेक जागरूक नागरिक।
टीम ऑवर फॉर नेशन द्वारा यह अभियान अगले रविवार भी इसी स्थल पर जारी रहेगा।
“स्वच्छता है सेवा — और सेवा ही सच्ची भक्ति है।”

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...