खबरों में बीकानेर
ओम बन्ना जयंती की पूर्व संध्या पर विशाल जागरण व अखाड़ा

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
ओम बन्ना जयंती की पूर्व संध्या पर विशाल जागरण व अखाड़ा
बीकानेर। श्रीओम बन्ना सेवा समिति द्वारा गर्वमेंट प्रेस रोड़ स्थित ओम बन्ना सा धाम पर शनिवार की दोपहर को ओम बन्ना की भक्त मल्लिका बाईसा (किन्नर) के सानिध्य में बैठक रखी गई, जिसमें मंदिर की पुजारी भंवरी देवी ने बताया कि राजस्थान के बुलट वाले लोक देवता श्री ओम बन्ना सा के 71 वें जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर रविवार 4 मई की विशाल जागरण व अखाड़े का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोकल कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे तथा अखाड़े में अपना हुनर दिखायेंगे।और अगले दिन सोमवार को जन्मोत्सव पर सुबह 9 बजे भक्तों द्वारा केक काटा जायेगा। तथा बाद में विशाल भंडारा लगाया जायेगा। शनिवार की बैठक में भानू प्रताप सिंह, प्रेम सिंह चांडी, कुशाल सिंह, राहुल सिंह, महेश चांवरिया सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...