खबरों में बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
बीकानेर : ग्रामीण क्षेत्रों में छह मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
*अनियमितताएं पाए जाने पर छह मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित*
बीकानेर, 2 मई। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर छह मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि खाजूवाला स्थित श्री विनायक मेडिकल एंड सर्जिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 9 से 13 मई तक 5 दिनों के लिए, कक्कू स्थित राधेकृष्ण मेडिकल स्टोर एवं कृष्णा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, आरडी 682 स्थित श्री श्याम मेडिकल एंड जनरल स्टोर, सारूंडा स्थित राजश्री मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 9 से 18 मई तक 10 दिनों के लिए तथा गिरजासर स्थित मरुधर मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 9 से 28 मई तक 20 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...