खबरों में बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
बीकानेर में "कादा" : हॉस्पिटल के चहुंओर पसरा सीवरेज का दूषित "कादा"
सादुल कॉलोनी में धंस रही सड़क, मकानों को खतरा
बीकानेर 2 मई 2025 शुक्रवार
शहर की पॉश और राजशाही जमाने की पुरानी कॉलोनी में सिविल लाइन की वजह से न केवल यहां के बाशिंदे परेशान हैं वरन् यहां जगह-जगह संचालित अस्पतालों और होटलों में बीकानेर से बाहर से आने वाले पावणे भी खासी परेशानी का सामना आए दिन करते हैं। हम बात कर रहे हैं पीबीएम अस्पताल के सामने सादुल कॉलोनी की।
मारवाड़ हॉस्पिटल के ठीक पीछे दो होटलों और एक निजी अस्पताल के ठीक बीच में सीवर लाइन के दो चैंबरों के बीच कादा पसरा रहता है। पिछले तीन-चार दिनों में तो सड़क धंसती हुई भी दिखाई दे रही है।संभवतया यहां सीवर लाइन जमीन के नीचे टूट गई है जिससे सड़क और मकानों तक सीलन बढ़ रही है । इस इलाके में दवा बाजार भी है । यहां के दुकानदारों और बाशिंदों ने नगर निगम के एप पर इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई हुई है और इस ऐप पर दिए गए फोन नंबर पर बात की गई तो यह जानकारी दी गई कि सफाई का कार्य तो करवा दिया जाएगा लेकिन सीवर लाइन सड़क निर्माण आदि के लिए लिखित में निर्माण शाखा में संपर्क करना पड़ेगा ।
जबकि नगर निगम का ऐप अपने आप में एक पूरा रजिस्टर संधारण करने वाला माना जा सकता है । इसके बावजूद लिखित में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही गई।
इस कॉलोनी में आधा दर्जन से अधिक निजी अस्पताल भी संचालित हैं और इन अस्पतालों में आसपास के गांव के ही नहीं बल्कि दूसरे शहरों के लोग भी उपचार के लिए बड़ी संख्या में आते हैं। इसके अलावा इस कॉलोनी में दर्जन भर होटल भी संचालित हैं। जहां बाहर से आए विक्रय प्रतिनिधि व्यापारी और अन्य पर्यटक ठहरते हैं। इन सभी को और यहां के बाशिंदों को सादुल कॉलोनी में जगह-जगह जाम होती सीवर लाइन की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है । इतना ही नहीं बहुत सी जगह सड़क पर गड्ढे भी है जो या तो पाइपलाइन के कारण हैं अथवा सीवर लाइन के कारण खुदे पड़े हैं।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...