खबरों में बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
भारत वर्ष में बृहस्पतिवार का साप्ताहिक अवकाश घोषित करने की मांग - डॉ धनाकर ठाकुर
*अजमेर* । 03.03.2025
सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु राजस्थान द्वारा आयोजित तपस्वी भवन में रविवार को आयोजित संगोष्ठी में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक डॉ धनाकर ठाकुर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि पूरे भारतवर्ष में साप्ताहिक अवकाश रविवार के स्थान पर बृहस्पतिवार को किया जावे क्योंकि भारतवर्ष 15 अगस्त 1947 को जिस दिन आजाद हुआ था उस दिन बृहस्पतिवार का दिवस था । उनका यह भी कहना था कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1841 में भारतवर्ष में साप्ताहिक अवकाश रविवार को होने की घोषणा की थी परंतु वर्तमान में भारत देश को आजाद हुए 80 वर्ष हो चुके हैं। मुस्लिम देशों में जुम्मे के दिन और ब्रिटेन अमेरिका में रविवार को अवकाश रखा जाता है । अब समय आ गया है कि हमारे भारतवासियों में स्वतंत्र स्वदेशी मानसिकता के आधार पर साप्ताहिक अवकाश बृहस्पतिवार को ही होना चाहिए ।
दरभंगा बिहार से आए डॉ ठाकुर ने अपने 1 घंटे के संबोधन में सनातन धर्म और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर व्याख्यान करते हुए सनातन धर्म और विज्ञान के विभिन्न विषयों पर चर्चा की अपने ओजस्वी पूर्ण व्याख्यान में धर्म की हर चीज को वैज्ञानिक दृष्टि से सामंजस्य बिठाते हुए दोनों को एक दूसरे का पूरक बताया बताया । व्याख्यान के पूर्व उनका सम्मान सनातन धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष अजय शर्मा पूर्व न्यायाधीश ने भगवा शॉल माला पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया । डॉ लाल थदानी ने संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उनका जीवन परिचय दिया ।
आज की संगोष्ठी में सनातन धर्म रक्षा संघ के संयोजक तरुण वर्मा, डॉ शैतान सिंह,डॉ कुलदीप शर्मा,डॉ विकास सक्सेना, डॉ रामनिवास शर्मा, डॉ एस एन भट्ट, इंजीनियर अशोक शर्मा अरुणा भास्कर, श्रीमती तपस्वी गायत्री शर्मा, मंजुला व्यास, राम सिंह उदावत, महावीर कुमावत सहित अनेक बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे ।
अंत में डॉ ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए संगोष्ठी समाप्त की गई





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...