खबरों में बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच पति रंगे हाथों गिरफ्तार
इंटरनैट मीडिया
*बून्दी में ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच पति 6000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*
जयपुर, 26.03.2025। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी बून्दी इकाई द्वारा आज कार्रवाई करते हुए श्री मुखराज निवासी रूणीजा थाना दबलाना जिला बून्दी हाल सरपंच पति ग्राम पंचायत रूणीजा, पंचायत समिति हिण्डोली जिला बून्दी एंव श्री किशन गोपाल उम्र 30 साल निवासी कासीर थाना देवली जिला टोंक हाल ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत रूणिजा पंचायत समिति हिण्डोली जिला बून्दी को 6000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. बून्दी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपीगणों द्वारा परिवादी से प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलवाने की एवज में 10,000 रूपये की रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा है। रिश्वत मांग दिनांक 25.03.2025 को सत्यापन के दौरान आरोपी श्री मुखराज गुर्जर सरपंच पति ने 2000 रूपये प्राप्त किये थे।
जिस पर ए.सी.बी. कोटा रेंज कोटा श्री शिवराज मीणा उप महानिरीक्षक के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी बून्दी के डॉ. प्रेरणा शेखावत के नेतृत्व में आज मय श्री हरीश भारती उप अधीक्षक एंव अन्य के ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी श्री मुखराज निवासी रूणीजा थाना दबलाना जिला बून्दी हाल सरपंच पति ग्राम पंचायत रूणीजा, पंचायत समिति हिण्डोली जिला बून्दी एंव श्री किशन गोपाल उम्र 30 साल निवासी काशीर थाना देवली जिला टोंक हाल ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत रूणिजा पंचायत समिति हिण्डोली जिला बून्दी द्वारा परिवादी से 6000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...