खबरों में बीकानेर
डेढ़ करोड़ रुपए की लूट की बड़ी वारदात, सकते में पिंकसिटी

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
डेढ़ करोड़ रुपए की लूट की बड़ी वारदात, सकते में पिंकसिटी
पिंक सिटी में डेढ़ करोड़ रुपए की बड़ी लूट की वारदात सामने आई है । लूट की खबर के बाद पिंक सिटी के लोग सकते हैं क्योंकि जानकारी के मुताबिक लूट को नौकर ने ही अंजाम दिया बताया जा रहा है।
लूट की घटना विद्याधर नगर थाना क्षेत्र अंबाबाड़ी सब्जी मंडी के पास हुई । नौकर अशोक ने दो साथियों के साथ चाकू की नोक पर डरा धमका कर बंधक बनाकर लूटा।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर पर मौजूद ज्योति अग्रवाल पर पहले चाकू से हमला किया जिससे वे हो घायल गईं । गला दबाकर ज्योति अग्रवाल को जान से मारने की भी की कोशिश की गई । फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया । वारदात के दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे।
सूचना मिलने पर डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा सहित पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जयपुर कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ ले रहे हैं पल-पल की अपडेट।
इंटरनैट मीडिया





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...