खबरों में बीकानेर
सीए हेतराम पूनिया मंगलवार को संभालेंगे आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष पद का कार्यभार
ब्रांच में अत्याधुनिक सुविधायुक्त एक लाइब्रेरी भी विकसित की जाएगी - सीए पूनिया

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
बीकानेर 24 फरवरी 2025 सोमवार
आईसीएआई बीकानेर ब्रांच की नए अध्यक्ष के रूपप में सीए हेतराम पूनिया मंगलवार 25 फरवरी 2025 को सुबह 11:00 बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम शिववैली स्थिति आईसीएआई भवन में सभी सीए सदस्यों, विद्यार्थियों व अन्य आमंत्रित वर्गों की उपस्थिति में संपन्न होगा।
अपने मृदु स्वभाव व व्यवहार कुशलता से सभी का दिल जीतने वाले हरदिल अज़ीज़ व्यक्तित्व व शहर के उद्यमी सीए पूनिया लगभग 900 सीए सदस्यों व 3000 सीए विद्यार्थियों की आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।
पूर्व में भी वे आईसीएआई की बीकानेर ब्रांच कार्यकारिणी में 2022-23 एवं 2023-24 में सचिव पद पर तथा 2024-25 में उपाध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब वे दोबारा वर्ष 2025-29 कार्यकारिणी में चुने गए हैं और इस बार वह 2025-26 में अध्यक्ष पद पर कार्य निर्वहन करेंगे। इस संदर्भ में सीए सदस्यों, विद्यार्थियों व अन्य संबंधित वर्गों में भारी उत्साह का माहौल है।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वह अपने कार्यकाल में सभी सीए सदस्यों व सीए विद्यार्थियों व अन्य संबंधित वर्गों का पूरा ध्यान रखेंगे व उनके हितों की पूर्ति के लिए दिन-रात एक कर देंगे। उन्होंने कहा मेरे एजेंडे में ब्रांच में अधिकाअधिक कार्यक्रम आयोजित करना ही उद्देश्य नहीं है, अपितु ब्रांच में इंफ्रास्ट्रक्चरल विकास भी बड़े पैमाने पर करवाना है। ब्रांच के ऑडिटोरियम हॉल को आधुनिक सुविधाओं के साथ सुसज्जित कराने के साथ ही ब्रांच में अत्याधुनिक सुविधायुक्त एक लाइब्रेरी भी विकसित की जाएगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...