खबरों में बीकानेर
श्रद्धांजलि : लोक साहित्य के विश्वकोश डॉ महेंद्र भाणावत के व्यक्तित्व के अनेक आयाम रहे - मनोहर चावला
हमेशा याद रहेंगे संस्थाओं से बढ़कर संरक्षण और संवर्धन के कार्य

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
श्रद्धांजलि : लोक साहित्य के विश्वकोश डॉ महेंद्र भाणावत के व्यक्तित्व के अनेक आयाम रहे - मनोहर चावला
हमेशा याद रहेंगे संस्थाओं से बढ़कर संरक्षण और संवर्धन के कार्य
डॉ महेंद्र भाणावत नहीं रहे. बहुत बुरी ख़बर है यह. मुझ जैसे उनके दोस्त के लिए तो और भी ज़्यादा बुरी. महेंद्र जी से मेरी बहुत पुरानी आत्मीयता रही है. हम लोग अपने अपने पत्र के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े थे। अभी हाल ही में मेरा हाल पूछने मेरे निवास बीकानेर आए थे। खूब चर्चा हुई। उन्होंने इस मुलाकात को अपने अखबार लोकरंजन में प्रकाशित किया और मैंने मेरे अखबार बीकानेर एक्सप्रेस में। लोक कलाओं के वह मर्मक्ष थे। उनके व्यक्तित्व के अनेक आयाम है लोक साहित्य के तो विश्वकोश थे. अपनी इस संपदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए उन्होंने जितना कुछ किया उतना तो संस्थाएं भी नहीं कर पाती हैं. भारतीय लोक कला मण्डल की प्रतिष्ठा में उनकी भूमिका को कोई कैसे भूल सकता है! यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनका स्नेह मिला. उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि और नमन.——— मनोहर चावला






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...