खबरों में बीकानेर
पीसी वीडियो - बजट : बीकानेर को मिला सौगातों का पिटारा : सुमित गोदारा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
पीसी वीडियो - बजट : बीकानेर को मिला सौगातों का पिटारा : सुमित गोदारा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
बीकानेर में रविवार की देर शाम सर्किट हाउस में राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बीकानेर में बजट पर चर्चा की। इस दौरान मंत्री गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने राजस्थान में अपना दूसरा बजट पेश किया है । यह बजट उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रस्तुत किया। बजट में बीकानेर को कई सौगातें मिली है। इसी कड़ी में मंत्री गोदारा ने बताया कि बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) को और मजबूत किया जाएगा जिससे शहर के विस्तार और आवासीय योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने बजट पर विस्तार से जानकारी देते हुए यह भी कहा कि बीकानेर में बालिका सैनिक स्कूल की स्थापना होगी। साथ ही डिजिटल प्लैनेटेरियम की स्थापना से विज्ञान और खगोल विद्या में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...